Mirzapur The Movie: देशभर में रोड ट्रिप पर निकलेंगे कालीन भैया, जल्द आ रहा फिल्म का ट्रेलर

बड़े पर्दे पर तहलका मचाने आ रही 'मिर्जापुर: द मूवी' का ऑफिशियल ट्रेलर 11 अगस्त 2026 को लॉन्च होगा। जानिए रिलीज़ डेट, स्टारकास्ट और प्रमोशन से जुड़ा बड़ा अपडेट।

Mirzapur The Movie: ओटीटी पर रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल करने के बाद भारत की सबसे लोकप्रिय क्राइम-थ्रिलर फ्रैंचाइजी  मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर अपना परचम लहराने के लिए तैयार है। हाल ही में जारी हुए धमाकेदार टीज़र के बाद अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur: The Movie) के ट्रेलर रिलीज़ की तारीख से पर्दा उठ गया है।

फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर 11 अगस्त 2026 को एक भव्य (Grand Event) कार्यक्रम में लॉन्च किया जाएगा।

ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च और रोड ट्रिप

मेकर्स और फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, 11 अगस्त को मुंबई में आयोजित ग्रैंड इवेंट में फिल्म का ट्रेलर जारी किया जाएगा, जिसमें पूरी मुख्य स्टारकास्ट और मेकर्स मौजूद रहेंगे।

ट्रेलर लॉन्च के तुरंत बाद कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) और गुड्डू पंडित (अली फज़ल) समेत पूरी स्टारकास्ट फिल्म के प्रमोशन के लिए देशभर के 7-8 प्रमुख शहरों में रोड ट्रिप (Road Trip) पर निकलेगी। इस दौरान कलाकार सीधे फैंस से रूबरू होंगे और सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले फिल्म का ‘भौकाल’ बनाएंगे।

2018 के दौर में लौटेगी कहानी

वेब सीरीज के आगे के सीजन जारी रखने के बजाय, फिल्म दर्शकों को साल 2018 के शुरुआती दौर में वापस ले जाएगी। यह मिर्जापुर की गद्दी की जंग की एक ‘अनकही कहानी’ (Untold Origin Story) को बड़े पैमाने पर पेश करेगी।

चूंकि फिल्म की कहानी सीजन 1 के समानांतर और उससे पहले के दौर पर आधारित है, इसलिए दिव्येंदु शर्मा (मुन्ना भैया) अपने उसी पुराने और बेखौफ अंदाज में नजर आएंगे। टीजर में सबसे बड़ा सरप्राइज जितेंद्र कुमार की एंट्री थी, जो बबलू पंडित के एक नए अवतार में दिखेंगे। फिल्म में अभिनेता और सांसद रवि किशन भी एक अहम और नए अंदाज में नजर आने वाले हैं।

पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, श्वेता त्रिपाठी, राजेश तैलंग और विजय वर्मा जैसे मंजे हुए कलाकार एक बार फिर बड़े पर्दे पर गर्दा उड़ाएंगे।

ये भी पढ़े- ‘Toxic’ के मेकर्स ने कियारा को दिया जन्मदिन का तोहफा, पोस्टर जारी कर लिखी प्यारी बात

इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्माण अमेजन एमजीएम स्टूडियोज (Amazon MGM Studios) और फरहान अख्तर-रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट (Excel Entertainment) ने मिलकर किया है। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है।

ये भी पढ़े- Spider-Man Review: इमोशंस से जूझता स्पाइडर-मैन, जानें कैसी है टॉम हॉलैंड की नई फिल्म

Back to top button