
त्योहारी सीजन से पहले मदर डेयरी का तोहफ़ा, दूध और आइसक्रीम हुई सस्ती
Mother Dairy: सरकार के हालिया जीएसटी सुधारों का असर अब उपभोक्ताओं तक पहुँचने लगा है। इसी क्रम में देश की जानी-मानी डेयरी कंपनी मदर डेयरी ने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए अपने दूध और डेयरी उत्पादों के दाम घटाने की घोषणा की है। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि नए जीएसटी रेट्स 22 सितंबर से लागू होंगे, लेकिन इससे पहले ही उपभोक्ताओं को इसका फायदा दिया जा रहा है।
दूध हुआ सस्ता
मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक की कटौती की है।
- 1 लीटर टोंड टेट्रा पैक दूध: ₹77 से घटकर ₹75
- 450 एमएल टेट्रा पैक: ₹33 से घटकर ₹32
- 180 एमएल फ्लेवर मिल्कशेक: ₹30 से घटकर ₹28
पनीर पर राहत
कंपनी ने पनीर की कीमतें भी घटाई हैं।
- 200 ग्राम पनीर: ₹95 से घटकर ₹92
- 400 ग्राम पनीर: ₹180 से घटकर ₹174
- 200 ग्राम मलाई पनीर: ₹100 से घटकर ₹97
घी और मक्खन के दाम कम
डेयरी प्रोडक्ट्स की लिस्ट में मक्खन और घी पर भी राहत मिली है।
- 500 ग्राम मक्खन: ₹305 से घटकर ₹285
- 100 ग्राम मक्खन टिक्की: ₹62 से घटकर ₹58
- 1 लीटर घी (कार्टन पैक): ₹675 से घटकर ₹645
- 500 एमएल घी पैक: ₹345 से घटकर ₹330
- 1 लीटर घी (टिन पैक): ₹750 से घटकर ₹720
यह भी पढ़ें…
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, ‘धर्मांतरण विरोधी कानून’ वाली राज्य सरकारों को भेजा नोटिस…
आइसक्रीम में भी कटौती
मदर डेयरी की आइसक्रीम और कोन पर भी दाम घटाए गए हैं।
- 45 ग्राम आइसकैंडी / 50 एमएल वनीला कप / 30 एमएल चोकोबार: ₹10 से घटकर ₹9
- 100 एमएल चोको वनीला कोन: ₹30 से घटकर ₹25
- 100 एमएल बटरस्कॉच कोन: ₹35 से घटकर ₹30
यह भी पढ़ें…
GST सुधार के बाद हिंदुस्तान यूनिलीवर ने घटाए लोकप्रिय उत्पादों की कीमत, देखें पूरी लिस्ट
कंपनी का बयान
मदर डेयरी का कहना है कि उसने अपने सभी उत्पादों पर 100% टैक्स लाभ उपभोक्ताओं को ट्रांसफर करने का फैसला किया है। कंपनी ने इसे उपभोक्ताओं को सीधी राहत देने और उनके खर्च को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। यह फैसला त्योहारों के मौसम से पहले आया है, जिससे लाखों उपभोक्ताओं को सीधी राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें…





