
‘मुफासा: द लायन किंग’ का धमाकेदार ट्रेलर, शाहरुख खान आर्यन के साथ जोड़ी जमाने को तैयार…
Mufasa: The Lion King’ Trailer: बहुप्रतीक्षित एनिमेटेड फिल्म ‘मुफासा: द लायन किंग’ का धमाकेदार ट्रेलर जारी किया जा चुका है। जो हिंदी दर्शकों को काफी पसंद आया है। खास बात यह है कि इस फिल्म में शाहरुख खान, आर्यन खान और अबराम खान डबिंग करेंगे।
Mufasa: The Lion King’ Trailer: इस समय दर्शकों के बीच हॉलीवुड फिल्मों का क्रेज पूरी तरह से सिर चढ़ कर बोल रहा है। डेडपूल एंड वूल्वरिन पहले से ही फैंस के बीच धमाल मचा रही है। अब फिल्म ‘द लायन किंग’ का प्रीक्वल ‘मुफासा: द लायन किंग’ (Mufasa: The Lion King’ Trailer) का हिंदी ट्रेलर भी सामने आ गया है, जो हिंदी दर्शकों को काफी पसंद आया है। खास बात यह है कि इस रोमांचक फिल्म में अभिनेता शाहरुख खान, आर्यन खान और अबराम खान अपनी आवाज देगें। शाहरुख खान (58) ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी। उसके साथ एक वीडियो में आने वाली एनिमेटिड फिल्म की कुछ झलक हैं और एक कैप्शन है जिसमें लिखा है, ‘‘मुफासा के तौर पर किंग खान की वापसी। साथ में हैं आर्यन खान और अबराम खान।’’
शाहरुख-आर्यन, अबराम करेंगे डबिंग
मालूम हो की शाहरुख खान ‘मुफासा’ के लिए डबिंग करेंगे, जो एक बार फिर जंगल का राजा बन दर्शकों का मनोरंजन करेगा। वही, ‘सिंबा’ के किरदार को आर्यन खान आवाज देंगे और ‘युवा मुफासा’ के लिए किंग खान के छोटे लाडले अबराम खान डबिंग करेंगे। यह पहली बार है जब एक साथ पिता-बेटों की जोड़ी किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ आएगी। एक तरफ शाहरुख फिल्म ‘किंग’ के लिए कथित तौर पर सुहाना खान के साथ काम करने वाले हैं। वही, दूसरी तरफ अब किंग खान बेटों के साथ भी अपनी जोड़ी जमाने को तैयार हैं।
बैरी जेनकिंस द्वारा निर्देशित डिज्नी की ‘मुफासा: द लायन किंग’ 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में एक साथ रिलीज होगी। यह ‘द लायन किंग’ का प्रीक्वल फिल्म होगी। इसमें मुफासा और उसके भाई स्कार के रिलेशन में आने वाले बदलाव को दिखाया जाएगा। वह कैसे भाई से दुश्मन बन बैठते हैं, इसा पार्ट को फिल्म में फोकस किया जाएगा।





