राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या

राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई|

इमेज क्रेडिट : सोशल मीडिया

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली श्यामनगर इलाके में उनके घर में घुसकर मारी गई है| उसके बाद उनको मेट्रो मास अस्पताल में ले जाया गया| वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया| सुखदेव सिंह पर फायरिंग की सूचना मिलते ही समूचे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया| स्थानीय पुलिस के अलावा आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया|सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोलियां मारी गई है| गोलियां किन लोगों ने चलाई है इसका भी अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है|

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी लंबे समय से राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े हैं| उन्होंने करणी सेना संगठन में काफी समय पहले हुए विवाद के बाद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से अलग संगठन बना लिया था| गोगामेड़ी फिल्म पद्मावत और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर केस के बाद राजस्थान में हुए विरोध प्रदर्शन से खासा चर्चा में आए थे| इन मसलों को लेकर उनके कई वीडियो भी वायरल हुए थे|

सुखदेव सिंह को गोली मारने के बाद इसकी सूचना पूरे प्रदेश में आग की तरह फैल गई| हालात को देखते हुए पूरे जयपुर शहर में पुलिस हाई अलर्ट मोड पर आ गई| वहीं प्रदेश के अन्य इलाकों में भी अलर्ट कर दिया गया| पुलिस हमलावर आरोपियों की तलाश में दौड़ रही है| वहीं प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है| बताया जा रहा है कि गोगामेड़ी पिछले काफी समय से सुरक्षा की मांग कर रहे थे|

Back to top button