
Train Derail In Kanpur: कानपुर में रेल हादसा या साजिश, मौके से मिला ये बड़ा सबूत
Train Derail In Kanpur: कानपुर में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। उत्तर प्रदेश के बनारस से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्पसप्रेस ट्रेन के 22 डिब्बे पटरी से अतर गए। वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस हादसे के पीछे साजिश की आशंका जाताई है।
Sabarmati Express Train Derail In Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर के पास साबरमती एक्सप्रेस (Sabarmati Express) के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस मामले पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे साजिश करार दिया है। अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी से अमदावाद) का इंजन आज सुबह 02:35 बजे कानपुर के पास ट्रैक पर रखी किसी वस्तु से टकराया और पटरी से उतर (Train Derail In Kanpur) गया। तेज चोट के निशान देखे गए हैं. साक्ष्य सुरक्षित रखे गए हैं। आईबी और यूपी पुलिस भी इस पर काम कर रही है। इस हादसे में यात्रियों या कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई है। यात्रियों के अमदाबाद से आगे की यात्रा के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई है।
बेपटरी हो गई साबरमती एक्सप्रेस
रेलवे ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन नंबर 19168 साबरमती एक्सप्रेस (बनारस से अहमदाबाद जाने वाली) का झांसी मंडल में आने वाले कानपुर-भीमसेन के गोविंदपुरी स्टेशन के पास तड़के सुबह 2:30 बजे बेपटरी हो गई. रेलवे ने बताया कि इसमें किसी भी प्रकार जान माल की कोई क्षति नहीं हुई है और ना ही किसी के घायल होने की सूचना है. वहीं, घटना के बाद ड्राइवर ने बताया कि अचानक बड़ा (बोल्डर) पत्थर इंजन से टकरा गया, जिसके कारण इंजन का कैटल गार्ड (आगे वाला हिस्सा) बुरी तरह से डैमेज हो गया।
त्रिपाठी के मुताबिक, ड्राइवर से पूछताछ में पता चला है कि ट्रेन के इंजन से कोई बड़ा पत्थर आ टकराया, जिससे शायद यह हादसा हुआ। ट्रेन में इंजन के अगले हिस्से में जानवरों से बचाव के लिए लगा ‘कैटल गार्ड’ बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर मुड़ गया। भारतीय रेलवे फिलहाल इस घटना की जांच कर रही है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों को कानपुर पहुंचाने के लिए बसें मौके पर भेज दी हैं और वे यात्रियों को लेकर कानपुर के लिए रवाना हो गई हैं।





