
Air India की आज भी कई फ्लाइट्स कैंसिल, एयरलाइन ने पैसेंजर्स को बताई ये वजह
Air India flight cancelled : एअर इंडिया ने विमान की जांच में वृद्धि खराब मौसम और हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के चलते कई अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द कर दी हैं। रखरखाव और परिचालन कारणों से उड़ानों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।
Air India Flight Cancellation: एयर इंडिया के पैसेंजर्स की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. एक बार फिर से शुक्रवार को एयर इंडिया की कई सारी डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं. एयर इंडिया ने विमानों की बढ़ती जांच, खराब मौसम और हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों का हवाला देते हुए इन विमानों को कैंसिल किया है. एयर इंडिया ने जिन शहरों के लिए आज विमान कैंसिल किया है, उनमें दुबई, चेन्नई, दिल्ली, मेलबर्न, पुणे, अहमदाबाद, हैदराबाद और मुंबई के बीच की उड़ानें शामिल हैं.
इन तीन शहरों की उड़ान रहेगी ठप
गौरतलब है कि विमानन कंपनी ने एक दिन पहले कहा था कि वह बड़े यात्री विमानों से संचालित उड़ानों में 15 प्रतिशत की अस्थायी कमी करेगी, जिसके बाद यह विस्तृत घोषणा की गई। एअर इंडिया ने एक बयान में कहाकि यह कटौती 21 जून, 2025 से प्रभावी होगी और कम से कम 15 जुलाई 2025 तक चलेगी। दिल्ली-नैरोबी, अमृतसर-लंदन (गैटविक) और गोवा (मोपा)-लंदन (गैटविक) पर 15 जुलाई तक सेवाएं निलंबित रहेंगी। विमानन कंपनी के अनुसार, दिल्ली-नैरोबी मार्ग पर प्रति सप्ताह चार उड़ानें हैं, जबकि अमृतसर-लंदन (गैटविक) और गोवा (मोपा)-लंदन (गैटविक) मार्गों पर प्रति सप्ताह तीन उड़ानें हैं।
ये डोमेस्टिक फ्लाइट्स हुईं कैंसिल
- पुणे से दिल्ली के लिए AI874
- अहमदाबाद से दिल्ली के लिए AI456
- हैदराबाद से मुंबई के लिए AI-2872
- चेन्नई से मुंबई के लिए AI571
ये भी पढ़े-
Air India के प्लेन का इंजन हुआ फिर खराब, कोलकाता में उतारे गए यात्री
एयर इंडिया ने जताया दुख
Air India ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा, “हमें पैसेंजर्स को हुई परेशानी के लिए खेद है. हमारे सहकर्मी उनके लिए जल्द से जल्द अपने गंतव्यों तक उड़ान भरने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रहे हैं. यात्रियों को रद्द करने या मानार्थ पुनर्निर्धारण पर पूर्ण धनवापसी की पेशकश की गई है.”
ये भी पढ़े-
Air India की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट कैंसिल, दो दिन में तीन विमानों के साथ समस्या
गौरतलब है कि 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश हो गई थी। यह फ्लाइट अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ के कुछ ही देर के बाद हादसे का शिकार हो गई थी। इस हादसे में विमान में सवार 242 में से 241 लोगों की मौत हो गई थी
लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली में उतारा गया विमान





