
Ahmedabad Plane Crash : प्लेन क्रैश में कोई जिंदा नहीं बचा, न्यूज एजेंसी AP का दावा
Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है। एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त ने बताया कि ऐसा लगता है कि एयर इंडिया एयरलाइन्स के दुर्घटनाग्रस्त विमान में कोई भी जीवित नहीं बचा है. एअर इंडिया के विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. इसे लंदन जाना था. हालांकि, टेकऑफ के कुछ ही देर बाद विमान रिहायशी इलाके में हादसे का शिकार हो गया। विमान में 2 पायलट और 10 केबिन क्रू समेत 242 लोग सवार थे।
कोई भी यात्री जिंदा नहीं बचा- न्यूज एजेंसी AP
अहमदाबाद हवाई अड्डे से 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लंदन ले जा रहे एअर इंडिया के एक विमान के बृहस्पतिवार दोपहर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। न्यूज एजेंसी AP ने बताया कि प्लेन में कोई भी यात्री जिंदा नहीं बचा है। विमान में सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई।
ये भी पढ़े-
Plane Crash: पायलट ने दिया था मे-डे कॉल, टेक-ऑफ के तुरंत बाद प्लेन क्रैश
राहत-बचाव के लिए भारतीय सेना की टीमें तैनात
भारतीय सेना ने बयान जारी कर कहा कि अहमदाबाद के पास एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चल रहे मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) प्रयासों में नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए लगभग 130 कर्मियों वाली भारतीय सेना की टीमें तैनात की गई हैं. भारतीय सेना की प्रतिक्रिया में मलबा हटाने के लिए जेसीबी के साथ इंजीनियरिंग टीमें, डॉक्टरों और पैरामेडिक्स वाली मेडिकल टीमें, त्वरित कार्रवाई दल (QAT), अग्निशामक यंत्रों और पानी के बाउजर के साथ अग्निशमन संपत्तियां और साइट प्रबंधन के लिए प्रोवोस्ट स्टाफ शामिल हैं. सैन्य अस्पताल को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है.
ये भी पढ़े-
Ahmedabad Plane Crash: कैप्टन सुमित सभरवाल उड़ा रहे थे प्लेन, 10 केबिन क्रू भी शामिल





