
Doctor Murder Case: ‘मेरी भी बेटी और पोती…’TMC सांसद भी डॉक्टरों के हड़ताल में शामिल
Doctor Murder Case: ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले में डॉक्टरों की हड़ताल में तृणमूल कांग्रेस सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने शामिल होने का एलान किया है। सुखेंदु ने कहा कि मैं प्रदर्शनकारियों को ज्वाइन करने जा रहा हूं।
कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में डॉक्टर अब भी हड़ताल पर हैं। हाईकोर्ट ने मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया है। सीबीआई बुधवार को केस अपने हाथ में ले लेगी। क्योंकि मेरी भी लाखों बंगाली परिवारों की तरह एक बेटी और छोटी पोती है। महिलाओं के खिलाफ क्रूरता बहुत हो चुकी है। हमें इस मौके पर उठ खड़ा होना चाहिए। इस बीच टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर रॉय का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने विरोध कर रहे डॉक्टरों के समर्थन के ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि में प्रदर्शनकारी डॉक्टरों को ज्वाइन करने जा रहा हूं। उन्होंने लोगों से भी इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।
टीएमसी सांसद का बयान
टीएमसी सांसद ने कहा, ‘चाहे कुछ भी हो, आइए हम सब मिलकर इस घटना का विरोध करें आरजी कर अस्पताल में बलात्कार और निर्दयतापूर्वक हत्या की गई। वे कौन लोग हैं? अब सीबीआई जांच करेगी। खैर। मुझे सीबीआई पर कोई भरोसा नहीं है। वे मूर्ख हैं। फिर भी सच्चाई सामने आनी ही है। दरिंदों को बचाने की कोशिश क्यों की जा रही है? जो भी इस अपराध के लिए जिम्मेदार है, उसे फांसी पर लटकाया जाना चाहिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद ने बड़ा ऐलान किया है।’
मंगलवार को कोलकाता हाईकोर्ट ने इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया। सीबीआई आज 10 बजे केस को अपने हाथ में ले लेगी। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए गए। सुनवाई के दौरान वकील बिल्वदल भट्टाचार्य ने कहा इस मामले को पुलिस के पास रखने से सारे सबूत नष्ट हो जाएंगे। इस भीषण हत्या के बावजूद, शव इतनी रक्तरंजित अवस्था में और अर्धनग्न होने के बावजूद, पुलिस आत्महत्या का मामला दर्ज करने में काफी लापरवाही बरत रही थी और इसमें पुलिस को काफी समय लग गया।





