Exit Poll में एनडीए को बढ़त, नीतीश कुमार ने मंदिर और मजार पर टेका माथा

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव का मतदान संपन्न हो चुका है और अब सभी की निगाहें 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। तीन चरणों में संपन्न इस चुनाव में मतदाताओं ने राज्य की 243 सीटों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों, जबकि दूसरे चरण में मंगलवार को 122 सीटों पर मतदान हुआ। अब चुनाव आयोग मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।

क्या कहता है एग्जिट पोल्स?
इस बीच, मतदान के बाद सामने आए एग्जिट पोल्स में एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनने के संकेत मिल रहे हैं। आईएएनएस-मैटराइज और अन्य सर्वे एजेंसियों के अनुसार, एनडीए को 147 से 167 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि विपक्षी इंडी गठबंधन (जिसमें राजद, कांग्रेस और वाम दल शामिल हैं) को 70 से 90 सीटें मिलती दिख रही हैं।

पार्टीवार अनुमानित सीटों की बात करें तो:

  • भारतीय जनता पार्टी (भाजपा): 65-73 सीटें
  • जनता दल (यूनाइटेड): 67-75 सीटें
  • हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर): 4-5 सीटें
  • लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): 7-9 सीटें
  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा (उपेंद्र कुशवाहा): 1-2 सीटें

यह भी पढ़ें…

Bihar Opinion Polls में एनडीए को बढ़त… महागठबंधन को झटका, बीजेपी बनी सबसे बड़ी पार्टी

वहीं इंडी गठबंधन में:

  • राजद: 53-58 सीटें
  • कांग्रेस: 10-12 सीटें
  • सीपीआई (एमएल): 5-8 सीटें
  • सीपीआई: 2-3 सीटें
  • सीपीएम (मार्क्सवादी): 2-3 सीटें
  • विकासशील इंसान पार्टी (VIP): 1-4 सीटें

हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि एग्जिट पोल केवल एक अनुमान हैं, और वास्तविक परिणाम 14 नवंबर को ही स्पष्ट होंगे।

यह भी पढ़ें…

दिल्ली Blast पर खेसारी लाल यादव का बयान, “दुख की इस घड़ी में देश एकजुट है”

भगवान के शरण में नीतीश कुमार
इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को मतदान समाप्त होने के बाद भगवान महावीर मंदिर, पटना में पूजा-अर्चना की और राज्य की शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद वे हाईकोर्ट स्थित मजार पर भी पहुंचे, जहां उन्होंने चादर चढ़ाई और जनता के कल्याण की प्रार्थना की। उनके साथ राज्य के मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे।

बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 122 सीटों के बहुमत की आवश्यकता है। वर्तमान में राज्य में एनडीए की सरकार है, जिसके मुखिया नीतीश कुमार हैं।

अब राज्य की जनता को इंतजार है 14 नवंबर का, जब यह तय होगा कि क्या नीतीश कुमार एक बार फिर सत्ता में लौटेंगे या विपक्ष कोई चमत्कार कर दिखाएगा।

यह भी पढ़ें…

Bihar Election Phase 2: बिहार के वोटर्स ने फिर बढाया इलेक्शन का पारा, 11 बजे तक 31% वोट

Back to top button