
लखनऊ में 3 फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में चक्कर लगाता रहा विमान
Nepal Flight: नेपाल में खराब मौसम के कारण 3 अंतरराष्ट्रीय विमान लखनऊ डायवर्ट कर दिए गए हैं. इस दौरान सभी यात्री सुरक्षित थे और मौसम ठीक होने पर काठमांडू रवाना कर दिए गए.
International Flights Diverted: शारजाह, हांगकांग और बैंकाक से काठमांडू जा रही उड़ानों को लखनऊ लैंड कराया गया।काठमांडू में शुक्रवार देर रात मौसम खराब होने के कारण वहां जा रही तीन उड़ानें लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमौसी डाइवर्ट कर दी गईं।
शारजाह से काठमांडू जा रही उड़ान एबीवाई 530 रात 10.45 बजे, हांगकांग से काठमांडू जा रही उड़ान सीएक्स 603 रात 10.48 बजे और बैंकॉक से काठमांडू जा रही उड़ान रात 12 बजे लखनऊ उतरी। काठमांडू में मौसम सही होने पर शनिवार तड़के देर रात उड़ानें रवाना हो गईं।
लखनऊ एयरपोर्ट कब पहुंचे विमान
नेपाल के तीनों विमान रात में करीब 10 बजे से लेकर 11:30 बजे के बीच लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे. एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखा गया और जरूरी इंतजाम किए गए. हालांकि, बाद में जब नेपाल में मौसम सुधर गया तो सभी विमानों को फिर से काठमांडू के लिए रवाना कर दिया गया.
इस घटना की वजह से कुछ समय के लिए उड़ानों का शेड्यूल जरूर प्रभावित हुआ, लेकिन सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, बैंकॉक से काठमांडू जा रही विमान संख्या TG 309 को लखनऊ उतारा गया. इस विमान में 134 यात्री और 7 क्रू मेंबर सवार थे.
इसी तरह शारजाह से काठमांडू जा रही विमान संख्या G 530 को भी लखनऊ लाया गया, जिसमें 173 यात्री और क्रू मेंबर मौजूद थे. वहीं हांगकांग से काठमांडू जा रही विमान संख्या CX 603 को भी डायवर्ट कर लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया, जिसमें 311 यात्री और 7 क्रू मेंबर सवार थे.





