
नेपाल की तबाही में Infosys के CEO का पता नही
नेपाल की निजी यात्रा पर थे गोपिसेट्टी, जल प्रलय के बाद टूटा संपर्क
Nepal Floods: नेपाल में आई भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बीच दिग्गज आईटी कंपनी Infosys Public Services के CEO लक्ष गोपिसेट्टी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। कंपनी ने बताया कि गोपिसेट्टी नेपाल की यात्रा पर गए थे और फिलहाल उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो सका है।
कंपनी का फोकस CEO का पता लगाने पर
कंपनी ने कहा कि इस समय उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता लक्ष गोपिसेट्टी की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उनका हाल जानना है। Infosys संबंधित सरकारी और अन्य एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में है और उनके बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।
कंपनी के काम से नहीं, निजी यात्रा पर थे CEO
Infosys के अनुसार, लक्ष गोपिसेट्टी नेपाल में व्यक्तिगत यात्रा पर गए थे। उनका नेपाल दौरा कंपनी के किसी आधिकारिक काम या व्यावसायिक यात्रा से जुड़ा नहीं था।
परिवार के संपर्क में कंपनी, हर संभव मदद का आश्वासन
कंपनी ने बताया कि वह गोपिसेट्टी के परिवार के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है और इस मुश्किल समय में उन्हें हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। Infosys ने कहा कि वह नेपाल की मौजूदा स्थिति पर नजर रखे हुए है और संबंधित एजेंसियों के संपर्क में है।





