मास्टरशेफ पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, फैंस से मांगी दुआएं

Pankaj Bhadouria, जिन्होंने मास्टरशेफ इंडिया का पहला खिताब जीतकर इतिहास रचा था, उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। उन्होंने अस्पताल से एक पोस्ट के जरिए बताया कि वो मेडिकल टेस्ट करवा रही हैं।

Pankaj Bhadouria: मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके सबको चौंका दिया है. दरअसल, उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हो गया है, जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को दी है. हालांकि, उन्हें किस स्टेज का कैंसर हुआ है, इसके बारे में जानकारी नहीं दी है. महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर बेहद कॉमन कैंसर है, जिसके शुरुआती लक्षणों को पहचान लें समय रहते, तो इलाज 100 फीसदी सफल होता है.

पंकज ने की प्रशंसकों से प्रार्थना की गुजारिश

पंकज ने अपने प्रशंसकों से प्रार्थना करने की गुजारिश की है। उन्होंने कहा, ‘जैसा कि लोग कहते हैं, प्रार्थनाएं चमत्कार करती हैं। इसलिए, कृपया मुझे अपनी दुआओं में याद रखें।’

 

इस पोस्ट में उन्होंने ये भी कहा था कि जिनकी उम्र 45 साल से ऊपर है, उन्हें साल में फुल बॉडी चेकअप जरूर कराना चाहिए. नियमित प्रिवेंटिव चेक-अप्स से समस्याओं का शीघ्र पता लगाया जा सकता है. उपचार के परिणाम बेहतर होते हैं और आपको मानसिक शांति मिलती है. ऐसे में लक्षण नजर आने का इंतजार न करें. हालांकि, शेफ पंकज भदौरिया के पोस्ट से ये क्लियर नहीं हुआ है कि उन्हें कौन से स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर हुआ है.

पंकज ने कब जीता था ‘मास्टरशेफ इंडिया’

सेलिब्रिटी शेफ बनने से पहले, पंकज 16 साल तक इंग्लिश टीचर थीं। साल 2010 में मास्टरशेफ इंडिया जीतने के बाद, वह एक जानी-मानी टीवी होस्ट और डिजिटल क्रिएटर बन गईं।  उन्होंने अपनी रेसिपी और कुकिंग टिप्स से लाखों लोगों को प्रेरित किया है।

Back to top button