
Haunted 3D: भूतिया महल में दफन रहस्यमयी कहानियाँ, ‘हॉन्टेड 3D’ का टीजर रिलीज
Haunted 3D Teaser: विक्रम भट्ट की नई फिल्म का टीजर आज रिलीज हो चुका है. इसमें इतने डरावने मंजर दिखाए गए हैं जिसे देख आपकी रूह कांप जाएगी.
Haunted 3D Teaser: विक्रम भट्ट 2011 में हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3D’ लेकर आए थे। अब इसकी दूसरी किस्त ‘हॉन्टेड 3D: घोस्ट ऑफ द पास्ट’ आ रही है, जिसका टीजर जारी हो गया है। फिल्म में एक बार फिर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे, मिमोह चक्रवर्ती मुख्य किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ चेतना पांडे, श्रुति प्रकाश, गौरव बाजपेयी, प्रणीत भट्ट और हेमंत पांडे जैसे सितारे हैं। आनंद पंडित और राकेश जुनेजा द्वारा निर्मित फिल्म का निर्माण प्रोमोएज मीडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है।
यहाँ देखिए टीजर
भूतिया महल में दफन रहस्यों को दिखाता है टीजर
टीजर की शुरुआत कार में बैठे मिमोह से होती है, जो कुछ पाने की तलाश में एक महल की ओर जाते हैं। उनके पहुंचते ही महल में अजीब घटनाएं होनी शुरू हो जाती हैं। तभी चेतना की एंट्री होती है, जो मुख्य अभिनेत्री हैं। टीजर में रहस्यों से पर्दा नहीं उठाया गया है, लेकिन दृश्य देखने में बेहद डरावने और रोंगटे खड़े करने वाले शामिल हैं। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।
ये भी पढ़े- Met Gala 2026: सोने के धागों वाली साड़ी और हाथ में ‘आम’, ईशा अंबानी ने बिखेरा जलवा





