सुप्रीम कोर्ट में मचा हड़कंप, वकील ने CJI की ओर फेंका जूता…

CJI BR Gawai: देश के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की घटना सामने आई है। यह वाकया सोमवार को शीर्ष अदालत के परिसर में ही हुआ।

CJI BR Gawai: देश के चीफ जस्टिस बीआर गवई पर सोमवार एक वकील ने जूता निकालने की कोशिश की। रिपोर्ट के अनुसार यह वकील हंगामा करते हुए सीजेआई के बिल्कुल करीब पहुंच गया था। इस दौरान वकील ने ‘सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ का नारा भी लगाया। यह पूरी घटना सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट रूम में हुई। हालांकि, हंगामे के बाद कोर्ट रूम में सुनवाई जारी रही। माना जा रहा है कि वकील सीजेआई की भगवान विष्णु पर टिप्पणी को लेकर नाराज था।

CJI के पास पहुंचा आरोपी वकील और…

यह घटना उस वक्त हुई जब सीजेआई की अध्यक्षता वाली बेंच वकीलों के मामलों की सुनवाई के लिए मेंशन सुन रही थी. बताया जा रहा है कि वकील राकेश किशोर जज के डाइस के करीब पहुंचा और जूता उतारकर फेंकने की कोशिश की, हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते उसे रोक लिया. सुरक्षाकर्मी जब आरोपी वकील को पकड़कर बाहर ले जा रहे थे, तब भी वह ‘सनातन का अपमान नहीं सहेंगे’ का नारा लगा रहे थे.

CJI गवई की प्रतिक्रिया आई सामने

इस पूरे मामले में सीजेआई गवई की प्रतिक्रिया सामने आई है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सीजेआई शांत बने रहे। बाद में उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वकील के ड्रेस में वह व्यक्ति डेस्क के पास गया और जूता निकाल कर जज की ओर फेंकने की कोशिश की। हालांकि, समय रहते ही वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने एक्शन लिया और उस व्यक्ति को बाहर लेकर आए।

ये भी पढ़े-

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी मामले में SC का केंद्र को नोटिस, जानें क्या कहा…

भगवान विष्णु पर टिप्पणी की आलोचना

इससे पहले सितंबर में जस्टिस बीआर गवई ने भगवान विष्णु की प्रतिमा के पुनर्निर्माण के मामले में अपनी टिप्पणियों की सोशल मीडिया पर हुई आलोचना के मद्देनजर कहा था कि वह ‘सभी धर्मों’ का सम्मान करते हैं। दरअसल, सीजेआई ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा था कि यह पूरी तरह से प्रचार पाने के लिए दायर याचिका है… जाकर स्वयं भगवान से कुछ करने के लिए कहिए। अगर आप कह रहे हैं कि आप भगवान विष्णु के प्रति गहरी आस्था रखते हैं, तो प्रार्थना करें और थोड़ा ध्यान लगाएं।’

ये भी पढ़े-

Swami Chaitanyananda को 14 दिन न्यायिक हिरासत, छात्राओं पर यौन उत्पीड़न का आरोप

Back to top button