कोरोना: नए मामलों में लगातार गिरावट, एक दिन में महज 27,176 केस

corona test

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण से लगातार राहत मिल रही है। बुधवार को नए केसों का आंकड़ा लगातार चौथे दिन 30 हजार से कम दर्ज किया गया है। एक दिन में महज 27,176 नए केस पाए गए हैं। इसमें भी 15876 केस केरल में दर्ज किए गए।

इसके साथ ही एक्टिव केसों की संख्या में तेजी से कमी देखने को मिली है और यह आंकड़ा अब महज 3,51,087 पर आ गया है। रिकवरी रेट भी बढ़ते हुए 97.62% हो गया है।

इसके अलावा अब तक मिले कुल केसों के मुकाबले एक्टिव केसों का प्रतिशत भी अब महज 1.05% रह गया है। बीते करीब एक सप्ताह से तेजी से नए केस घटे हैं। केरल में भी केसों में कमी आई है।

बीते एक दिन में जहां नए केस 27 हजार से कुछ ज्यादा रहे हैं तो वहीं एक ही दिन में 38 हजार लोग रिकवर हुए हैं।

इसके चलते पिछले 24 घंटों में ही एक्टिव केसों में 11 हजार तक की कमी देखने को मिली है। वीकली पॉजिटिविटी रेट अब महज 2 पर्सेंट ही रह गया है।

इसके अलावा डेली पॉजिटिविटी रेट तो 1.69 पर्सेंट ही है। यह आंकड़ा बीते 16 दिनों से 3 फीसदी से कम पर ही है। वीकली पॉजिटिविटी रेट भी करीब तीन महीनों से 3 फीसदी से कम पर बना हुआ है।

टीकाकरण पहुंचा 75 करोड़ के पार

अब तक देश में 75.89 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। केंद्र सरकार ने इस साल के अंत तक देश की समूची वयस्क आबादी को कोरोना वैक्सीन लगाने का ऐलान किया है।

Back to top button