
Hera Pheri 3: लीगल नोटिस मिलने पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों छोड़ी थी ‘हेरा फेरी 3’
Hera Pheri 3: फिल्म हेरा फेरी 3 विवाद पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी! अक्षय कुमार द्वारा भेजे गए 25 करोड़ रुपये के लीगल नोटिस और फिल्म छोड़ने की असली वजह पर किया बड़ा खुलासा।
Hera Pheri 3: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हेरा फेरी’ की तीसरी किस्त यानी ‘हेरा फेरी 3’ (Hera Pheri 3) को लेकर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म की ओनरशिप और कानूनी उलझनों के कारण प्रोजेक्ट फिलहाल टल गया है। इस बीच, फिल्म के मुख्य अभिनेता परेश रावल (Paresh Rawal) ने सह-कलाकार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से मिले 25 करोड़ रुपये के कानूनी नोटिस पर खुलकर बात की है और अपनी चुप्पी तोड़ी है।
लीगल नोटिस भेजने पर क्या बोले परेश?
परेश से हेराफेरी छोड़ने को लेकर भी सवाल किया गया था. उनसे पूछा गया कि ऐसा कहा जाता है कि आप अक्षय कुमार के साथ सहज नहीं थे और वो पूरी कंट्रोवर्सी हुई थी, आपने ‘हेराफेरी’ छोड़ दी थी. ऐसा कहा गया कि उनके प्रोडक्शन हाउस ने आपको 25 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा था.
इस पर एक्टर ने साफ किया, “अक्षय कुमार के साथ सहज न होने की बात बिल्कुल नहीं है. यह उन लोगों की कुछ कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी बाध्यताएं हैं. इसलिए अगर मैं ऐसा करता हूं, तो मेरे पास फ़िरोज (फ़िरोज़ नाडियाडवाला) की मंज़ूरी होनी चाहिए, क्योंकि वही इस फ्रैंचाइजी के एकमात्र मालिक हैं.”
उन्होंने बताया कि ‘हेरा फेरी’, ‘आवारा पागल दीवाना’ और ‘वेलकम’ के राइट्स फिरोज नाडियाडवाला के पास हैं. उन्होंने कानूनी नोटिस भेजा. मैंने कहा, नहीं, मैं इस कानूनी झमेले में नहीं पड़ना चाहता, मैं यह फिल्म नहीं करना चाहता, भाई. ”
अक्षय ने क्यों भेजा था लीगल नोटिस?
परेश रावल ने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि अक्षय का उनको नोटिस भेजने का फैसला लीगल से ज्यादा इमोशनल था। उन्होंने कहा- मुझे सच में लगता है कि लीगल नोटिस एक इमोशनल रिएक्शन था। ऐसा हो सकता है कि उन्हें लगा हो कि मैं उन्हें मना कैसे कर सकता हूं।
ये भी पढ़े- Sonam Wangchuk के सपोर्ट में दीपिका पादुकोण ने किया पोस्ट? फिर कर दिया डिलीट…
अधर में लटकी है ‘हेरा फेरी 3’
डायरेक्टर प्रियदर्शन के फिल्म छोड़ने और कानूनी विवादों के बाद से ‘हेरा फेरी 3’ की राह आसान नहीं लग रही है। फिलहाल यह पूरा मामला कोर्ट में लंबित है और फैंस बेसब्री से राजू, श्याम और बाबू भैया की इस तिकड़ी की वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़े- Fauzi: लाशों के बीच राइफल लेकर बैठे प्रभास का धांसू लुक, ‘फौजी’ की रिलीज डेट आउट





