परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा दिखे एकसाथ

परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा को एकसाथ घूमते हुए देखा गया था। राघव और परिणीति मुंबई में गुरुवार को लंच करते दिखे थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की कयास की ख़बरें आ रही हैं |

परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा दिखे एकसाथ (Image Source Social media)

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ दिखने को लेकर जब संसद में सवाल-जवाब पूछा गया तो उन्होंने इस मामले को टालने की कोशिश की। जब संसद में पत्रकारों ने उनसे परिणीति को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने साफ-साफ कहा कि उनसे राजनीति के सवाल पूछे जाए, परिणीति के नहीं।

पत्रकार ने उनसे पूछा कि आपको मुंबई में परिणीति के साथ घूमते हुए देखा गया है तो राघव शरमा गए। पत्रकार ने उनसे फिर पूछा कि क्या ये शादी की खबर सही है। तब उन्होंने मामले को संभालते हुए हंसते हुए कहा कि मैंने कहा कि आप राजनीति के सवाल कीजिये परिणीति के नहीं।

पत्रकार ने जब उनसे पूछा कि क्या ये झूठ खबर है? तो इस पर राघव ने कहा कि आपको बताएंगे जब शादी करेंगे। इस दौरान वह शर्माते नजर आए। उन्होंने कहा कि मैं कोई सस्पेंस नहीं बना रहा हूं, जब शादी करूंगा तो बताऊंगा।

आप नेता राघव और परिणीति 23 मार्च को मुंबई में एकसाथ घूमते नजर आए थे। तो सोशल मीडिया पर लोग दोनों के बीच डेट की खबरों की चर्चा करने लगे। दोनों बुधवार को गोरेगांव के वेस्टिन होटल में डिनर पर देखे गए थे। इसके बाद गुरुवार को बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में लंच करते दिखे थे। इस वीडियो और तस्वीरों के बाद लोग सवाल पूछने लगे कि क्या राघव और परिणीति के बीच कुछ चल रहा है।

Back to top button