लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

संसद का मानसून सत्र 37 घंटे 49 मिनट चली

राज्यसभा में हुआ वंदे मातरम, सदन खत्म

दिल्ली। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इसके साथ ही संसद का मानसून सत्र खत्म हो गया। पूरे सत्र के दौरान बार-बार हंगामा हुआ। विपक्ष और सरकार के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। विरोध प्रदर्शनों के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही कई बार रोकनी पड़ी। नीट से जुड़ी कथित गड़बड़ियों, दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस की कार्रवाई और राम मंदिर चढ़ावे समेत कई मुद्दों को लेकर हंगामा हुआ। सत्र के ज्यादातर समय सरकार और विपक्ष के बीच टकराव बना रहा। कई विधेयक बिना चर्चा के पारित हुए।

सभापति के समापन भाषण के बाद सदन में राष्ट्रगीत वंदे मातरम पूरा बजाया गया। इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सत्र के समापन पर अपना बयान दिया। उन्होंने सदन की कार्यवाही में लगातार अव्यवस्था और बार-बार हुए हंगामे पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि उच्च सदन यानी राज्यसभा कुल 37 घंटे 49 मिनट चला। इसके बावजूद सदन ने अपना मुख्य विधायी काम पूरा किया। इस दौरान 12 विधेयकों पर विचार किया गया और उन्हें पारित किया गया या वापस भेजा गया।
सदन में अपनी बात रखने का मौका था। लेकिन हम जिन लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं, उनकी चिंताओं को उठाने के इस मौके का पूरी तरह इस्तेमाल नहीं कर पाए। बार-बार होने वाला हंगामा लोगों के भरोसे को प्रभावित करता है। इसलिए हमें संसदीय आचरण को बनाए रखना चाहिए।

गौरतलब है कि लोकसभा की कार्यवाही वंदे मातरम के गायन के साथ शुरू हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य सांसद सदन में मौजूद रहे। हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में खनिज और खनन ( विकास और नियमन ) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा शुरू हो गई है। सदन में विधेयक पर विचार और इसे पारित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। यह विधेयक एक दिन पहले लोकसभा में बिना चर्चा के पारित हो गया था। लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद अलग-अलग राजनीतिक दलों के सदन के नेताओं ने मुलाकात की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कक्ष में चाय पर यह मुलाकात हुई। यह अनौपचारिक बैठक सदन की कार्यवाही खत्म होने के कुछ देर बाद हुई।

Back to top button