
UP में दो SDM के बीच जंग: पत्नी ने पति पर लगाया 5 करोड़ दहेज, हमला और ब्लैकमेल का आरोप
SDM Anupam Mishra Case: PCS अफसर अनुपम मिश्रा और उनकी SDM पत्नी दिव्या ओझा के बीच विवाद अब थाने तक पहुंच गया है. दिव्या ओझा के पिता ने दामाद अनुपम मिश्रा समेत परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ दहेज़ उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज करवाया है.
Pratapgarh SDM Husband Wife Case: उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों से इस वक्त की सबसे सनसनीखेज खबर आ रही है। जहां कानून के रखवाले ही आपस में भिड़ गए हैं। प्रतापगढ़ में दो SDM के बीच छिड़ी इस जंग ने पूरे यूपी को हिलाकर रख दिया है। एक पत्नी जो खुद SDM है, उसने अपने SDM पति पर दहेज के लिए करोड़ों की मांग, जानलेवा हमला, ब्लैकमेलिंग और यहां तक कि नपुंसकता छिपाने जैसे आरोप आरोप लगाए हैं। आखिर क्या है इस हाई-प्रोफाइल विवाद की पूरी हकीकत? देखिए हमारी इस खास रिपोर्ट में।
2020 में धूमधाम से हुई थी दोनों की शादी
शुकुलपुर के दहिलामऊ के निशाकांत ओझा की बेटी दिव्या ओझा 2017 बैच में पीसीएस अधिकारी बनीं। दिव्या की शादी प्रयागराज के नैनी क्षेत्र के एडीए कॉलोनी के अनुपम मिश्रा के साथ तय हुई। अनुपम 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं।
19 अक्टूबर 2020 को सगाई और 1 दिसंबर 2020 को दोनों की शादी हुई। शादी के 6 साल बाद दिव्या के पिता निशाकांत ने 17 मार्च को अनुपम मिश्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
दिव्या ओझा के पिता निशाकांत ओझा ने अपनी तहरीर में गंभीर आरोप लगाए हैं.उन्होंने दावा किया कि 1 दिसंबर 2020 में प्रयागराज के नैनी क्षेत्र के अनुपम मिश्रा से उनकी बेटी की शादी हुई थी. शादी के समय दहेज में 20 करोड़ रुपये की मांग की गई, जो बाद में 5 करोड़ तक कम हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद भी दहेज के लिए लगातार प्रताड़ना की जा रही है, जिसमें 10 लाख रुपये बैंक ट्रांसफर, 28 लाख नकद, 40 लाख के जेवरात और अन्य सामान दिए गए.
SDM को बताया नपुंसक
तहरीर में आगे कहा गया है कि दिव्या को शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है, जान से मारने की कोशिश की गई, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की धमकी दी गई. सबसे विवादास्पद आरोप यह है कि अनुपम मिश्रा ने शादी से पहले अपनी स्थिति के बारे में झूठ बोला और वे जन्मजात नपुंसक हैं. मुकदमा अनुपम मिश्रा, उनके पिता प्रमोद मिश्रा, मां शशि मिश्रा तथा दो बहनों पूजा पांडेय और प्रीति पांडेय के खिलाफ दर्ज किया गया है.
SDM दिव्या पर जानलेवा हमले का है आरोप
आरोप है कि 7 दिसंबर 2025 की रात, पति अनुपम मिश्रा और उनकी मां ने मिलकर दिव्या ओझा पर जानलेवा हमला किया। उनका गला दबाने की कोशिश की गई। उनके सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। पिता ने सबूत के तौर पर पुलिस को ऑडियो रिकॉर्डिंग और मेडिकल रिपोर्ट भी सौंपी है।
सबसे चौंकाने वाला खुलासा तो यह है कि आरोपी SDM अपनी पत्नी को यह कहकर डराते थे कि ‘मर्डर करना हमारे खून में है’ और इसके लिए वो अपने ननिहाल के पुराने हत्याकांडों का हवाला देते थे। फिलहाल, प्रतापगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। सवाल यह है कि अगर सूबे के बड़े अधिकारियों के घर में ही बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता का क्या होगा?





