
Trump की दावोस यात्रा के दौरान विमान में आई खराबी… सुरक्षित वापस लौटे यात्री
Donald Trump: स्विट्ज़रलैंड के दावोस में आयोजित हो रहे विश्व आर्थिक मंच (WEF) की बैठक में शामिल होने जा रहे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उस वक्त असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब उनका विशेष विमान एयर फोर्स वन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी का शिकार हो गया। एहतियातन विमान को बीच रास्ते से ही वापस अमेरिका के जॉइंट बेस एंड्रयूज लौटना पड़ा।
उड़ान के दौरान सामने आई तकनीकी समस्या
जानकारी के मुताबिक, एयर फोर्स वन ने जैसे ही उड़ान भरी, कुछ समय बाद चालक दल को विमान में तकनीकी खामी का पता चला। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए पायलट ने तत्काल निर्णय लेते हुए विमान को वापस मोड़ दिया। हालांकि इस दौरान किसी तरह की आपातकालीन स्थिति घोषित नहीं की गई और विमान ने सुरक्षित रूप से जॉइंट बेस एंड्रयूज पर लैंडिंग की।
सभी यात्री सुरक्षित
विमान में सवार राष्ट्रपति ट्रंप समेत सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उड़ान के दौरान चालक दल को तकनीकी दिक्कत का संकेत मिला था, जिसके बाद सावधानी के तौर पर विमान को वापस लाया गया।
यह भी पढ़ें…
सुनीता विलियम्स ने स्पेस की दुनिया को कहा अलविदा, NASA से हुईं रिटायर
प्रेस केबिन की लाइट बुझने से मचा हड़कंप
एयर फोर्स वन में सवार एक पत्रकार के अनुसार, उड़ान के कुछ ही देर बाद विमान के प्रेस केबिन की बत्तियां अचानक बुझ गईं, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि चालक दल ने स्थिति को तुरंत संभाल लिया और यात्रियों को शांत रहने को कहा गया।
दो घंटे टली दावोस यात्रा
तकनीकी खराबी के कारण डोनाल्ड ट्रंप की दावोस यात्रा करीब दो घंटे तक टल गई। हालांकि उन्होंने विश्व आर्थिक मंच में शामिल होने का अपना कार्यक्रम रद्द नहीं किया। आवश्यक तकनीकी जांच और वैकल्पिक व्यवस्था के बाद ट्रंप दावोस के लिए दोबारा रवाना हुए, जहां वे कई वैश्विक नेताओं और उद्योग जगत के प्रमुखों से मुलाकात करने वाले हैं।
यह भी पढ़ें…
ट्रम्प-ग्रीनलैंड विवाद… भारत के लिए वैश्विक व्यापार में चुनौती और अवसर
WEF बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा
दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था, भू-राजनीतिक तनाव, तकनीकी नवाचार और जलवायु परिवर्तन जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है। ट्रंप की भागीदारी को इस सम्मेलन में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
फिलहाल व्हाइट हाउस की ओर से विमान में आई तकनीकी खराबी के सटीक कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया गया।
यह भी पढ़ें…





