
PM Modi ने किरेन रिजिजू को दी जन्मदिन की बधाई, संसदीय कार्य में योगदान की सराहना
Kiren Rijiju Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और संसद को अधिक प्रोडक्टिव बनाने की दिशा में उनके प्रयासों की सराहना की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि रिजिजू का समावेशी विकास और जनहितैषी कानूनों पर जोर अत्यंत उल्लेखनीय है। उन्होंने रिजिजू के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना भी की।
रिजिजू ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद
प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए किरेन रिजिजू ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायक शुभकामनाएँ उनके लिए उत्साहवर्धक हैं और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के लिए उन्हें और मजबूत बनाती हैं। रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में वे राष्ट्र के उत्थान के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
यह भी पढ़ें…
इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर राष्ट्र की भावपूर्ण श्रद्धांजलि… PM Modi ने किया नमन
अमित शाह और नितिन गडकरी ने भी दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी रिजिजू को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि संसदीय प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए उनके प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य और सकारात्मकता की कामना की।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी रिजिजू को बधाई देते हुए उनके लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएँ दीं।
यह भी पढ़ें…
ईरान ने भारतीयों के लिए साधारण पासपोर्ट पर वीज़ा-फ्री प्रवेश किया निलंबित
किरेन रिजिजू का राजनीतिक सफर
किरेन रिजिजू का जन्म 19 नवंबर 1971 को अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग ज़िले के नाखू गाँव में एक बौद्ध परिवार में हुआ। राजनीतिक रूप से सक्रिय परिवार से ताल्लुक़ रखने वाले रिजिजू ने छात्र जीवन से ही सार्वजनिक मामलों में रुचि दिखाई।
- 31 वर्ष की उम्र में वे खादी और ग्रामोद्योग आयोग (2002-04) के सदस्य नियुक्त हुए।
- 2004 में वे पश्चिम अरुणाचल प्रदेश से 14वीं लोकसभा के लिए चुने गए।
- वे अरुणाचल प्रदेश से चार बार सांसद रह चुके हैं।
- 18वीं लोकसभा में वे देश के तीन बौद्ध सांसदों में से एक हैं।
संसदीय कार्य, खेल, कानून और पृथ्वी विज्ञान जैसे मंत्रालयों में भी उन्होंने केंद्रीय मंत्री के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़ें…





