काशी में PM Modi ने दिखाई चार नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से आज चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। जैसे ही प्रधानमंत्री ने ट्रेन को रवाना किया, यात्रियों और स्थानीय लोगों ने “हर-हर महादेव” के जयकारे लगाकर उनका स्वागत किया। स्टेशन परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं और काशीवासियों ने पुष्पवर्षा कर माहौल को उत्सवमय बना दिया।

चार नई वंदे भारत ट्रेनें हुईं रवाना
प्रधानमंत्री मोदी ने जिन चार ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, वे निम्न रूटों पर चलेंगी:

  • बनारस–खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस
  • लखनऊ–सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • फिरोजपुर–दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
  • एर्नाकुलम–बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस

काशी स्टेशन से ऐतिहासिक शुरुआत

वाराणसी स्टेशन पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने ट्रेन में यात्रा करने वाले स्कूली बच्चों से संवाद किया और उन्हें देश के विकास में नई तकनीक और आत्मनिर्भरता के महत्व के बारे में बताया।

बनारस–खजुराहो वंदे भारत: एक खास यात्रा
विशेषज्ञों के अनुसार, बनारस से खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो जैसे पवित्र और ऐतिहासिक स्थलों को जोड़ेगी।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह ट्रेन मौजूदा विशेष ट्रेनों की तुलना में करीब 2 घंटे 40 मिनट कम समय में गंतव्य तक पहुँचेगी। यात्रियों को तेज़, आरामदायक और आधुनिक सुविधाओं से युक्त यात्रा अनुभव मिलेगा।

पीएम मोदी का काशी आगमन
प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार शाम दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। उनका विमान शाम करीब 5 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पर उतरा। वहाँ से वे सड़क मार्ग द्वारा बीएलडब्ल्यू (बरेका) गेस्ट हाउस पहुँचे।

रास्ते में हरहुआ, फुलवरिया फ्लाईओवर, जेपी मेहता और गिलट बाजार जैसे इलाकों में स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी वाहन से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

यह भी पढ़ें…

BJP विधायक सौरभ श्रीवास्तव और RPF जवान में हाथापाई; क्यों हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा…

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बनारस–खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस से धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के प्रमुख तीर्थस्थलों को जोड़ते हुए क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को भी प्रोत्साहित करेगी।

यह भी पढ़ें…

Ayodhya मेडिकल कॉलेज का अनोखा फरमान, गलती करने पर कॉपी में लिखो ‘राम राम’

तेज़, आधुनिक और स्वदेशी तकनीक का प्रतीक
वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की स्वदेशी तकनीक से निर्मित हाई-स्पीड ट्रेन है, जो न केवल आरामदायक है बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का प्रतीक भी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि “वंदे भारत ट्रेनें भारत के आत्मनिर्भरता और नवाचार के नए युग की प्रतीक हैं।”

यह भी पढ़ें…

UP News: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति का किया मर्डर, शव को तालाब में फेंका

Back to top button