PM Modi का दो दिवसीय गुजरात दौरा… एकता नगर में विकास परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 और 31 अक्टूबर को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेंगे और देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

एकता नगर में विकास परियोजनाओं का शुभारंभ
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री मोदी 30 अक्टूबर को केवड़िया के एकता नगर पहुंचेंगे। यहां वे ई-बसों को हरी झंडी दिखाएंगे और 1,140 करोड़ रुपये की विकास एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
इन परियोजनाओं का उद्देश्य पर्यटन को प्रोत्साहित करना, परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करना और पर्यावरण के अनुकूल पहलों को बढ़ावा देना है।

शाम के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री बिरसा मुंडा जनजातीय विश्वविद्यालय (राजपीपला), हॉस्पिटैलिटी डिस्ट्रिक्ट (फेज-1), वामन वृक्ष वाटिका, सप्तपुड़ा प्रोटेक्शन वॉल, ई-बस चार्जिंग डिपो, 25 इलेक्ट्रिक बसें, नर्मदा घाट एक्सटेंशन और स्मार्ट बस स्टॉप्स (फेज-2) जैसी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

सरदार पटेल की जयंती पर विशेष सिक्का और डाक टिकट जारी
प्रधानमंत्री इस अवसर पर सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 150 रुपये का विशेष स्मारक सिक्का और स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे। साथ ही वे म्यूजियम ऑफ रॉयल किंग्डम्स ऑफ इंडिया, वीर बालक उद्यान, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रेन फॉरेस्ट प्रोजेक्ट, और ट्रैवलेटर जैसी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

यह भी पढ़ें…

रिवाबा जडेजा बनी गुजरात की मंत्री, सोशल वर्क और राजनीति में रही सक्रिय

एकता दिवस पर झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे। वे एकता दिवस की शपथ दिलाएंगे और परेड का निरीक्षण करेंगे।

इस वर्ष की एकता दिवस परेड में “एकता में विविधता” थीम पर आधारित 10 झांकियां शामिल होंगी। इनमें एनएसजी, एनडीआरएफ, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, अंडमान-निकोबार, मणिपुर, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और पुडुचेरी की झांकियां होंगी। कार्यक्रम में 900 कलाकार भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें…

गुजरात में मंत्रिमंडल विस्तार: भूपेंद्र पटेल की नई कैबिनेट आज शपथ ग्रहण, क्षेत्र और समुदाय संतुलन पर जोर

अधिकारी प्रशिक्षुओं से संवाद
प्रधानमंत्री मोदी 31 अक्टूबर को आरंभ 7.0 कार्यक्रम के समापन सत्र में 100वें फाउंडेशन कोर्स के अधिकारी प्रशिक्षुओं से भी बातचीत करेंगे। इस वर्ष आरंभ का विषय “रीइमेजिनिंग गवर्नेंस” रखा गया है।
इस कोर्स में भारत की 16 सिविल सेवाओं और भूटान की 3 सिविल सेवाओं के कुल 660 अधिकारी प्रशिक्षु शामिल हैं।

प्रधानमंत्री का यह गुजरात दौरा न केवल विकास और सुशासन की नई दिशा तय करेगा, बल्कि राष्ट्रीय एकता और सरदार पटेल की विरासत को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें…

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर अहमदाबाद में स्मार्ट और टिकाऊ शहरीकरण पर समिट

Back to top button