प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की बेटी मालती मैरी

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती का चेहरा अक्सर छिपाती हुई नजर आती हैं| लेकिन आखिरकार एक्ट्रेस बेटी के चेहरे दिखा दिया है| दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मालती मैरी का चेहरा नजर आ रहा है| लेकिन अब एक्ट्रेस ने ऑफिशियली बेटी का चेहरा फैंस को दिखाया है या वीडियो में गलती से चेहरा दिखाया गया है यह पता नहीं है| इसी बीच सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की बेटी की फोटो भी सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही हैं|

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की बेटी मालती मैरी (Image Source)

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में लॉस एंजिल्स में एक कार्यक्रम का हिस्सा बनी थी| जिसमें उनके पति निक जोनस ने केविन और जो जोनस के साथ हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार का खुलासा किया था| वहीं एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई वीडियो में जोनस ब्रदर्स मंच पर कदम रखते हुए दिख रहे हैं| वहीं प्रियंका पहली लाइन में बेटी मालती मैरी के साथ बैठी दिख रही हैं और निक के लिए चीयर करती नजर आ रही हैं|

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की बेटी मालती मैरी (Image Source)
Back to top button