पुष्पा-2: अल्लू अर्जुन के लुक की असली कहानी

07 अप्रैल की शाम पुष्पा-2 से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ हुआ|

पुष्पा-2 अल्लू अर्जुन (IMAGE SOURCE: SOCIAL MEDIA)

पुष्पा-2 से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक में टेढ़ी गर्दन किए पुष्पाराज, नीले रंग में पुता, शरीर पर साड़ी, एक हाथ में पिस्तौल, लेकिन उसी हाथ के नाखूनों पर नेलपॉलिश लगी है, हाथों में छन्न चमकते गोल्डन कंगन हैं, गले में कच्चे नींबुओं की माला इस लुक की शोभा बढ़ाने का काम कर रही है| अल्लू अर्जुन का ये लुक चौंकाने वाला था|

अल्लू अर्जुन के इस लुक के रिलीज़ होने के बाद से सोशल मीडिया पर इसी की चर्चा हो रही है| लोग इस लुक का कनेक्शन समझना चाह रहे हैं| वहीं कुछ ने लिखा कि ये ‘कांतारा’ का असर है| चूंकि ‘कांतारा’ कर्नाटक की एक परंपरा पर आधारित कहानी थी| बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन के इस लुक का भी एक धार्मिक परंपरा से कनेक्शन है| कुछ यूज़र्स ने पॉइंट आउट किया कि ये लुक चित्तूर की ‘गंगम्मा जात्रा’ से प्रेरित है| 

‘गंगम्मा जात्रा’ एक फोक फेस्टिवल है जिसे कर्नाटक और आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है| सात दिनों तक चलने वाली ‘गंगम्मा जात्रा’ हर साल मई के महीने में मनाई जाती है| इस दौरान भव्य पूजा की जाती है| कुछ जगह देवी को प्रसाद के रूप में मांसाहारी भोजन चढ़ाया जाता है| सात में से बीच के दो दिनों में यात्रा निकलती है| जहां पुरुष अपना वेश बदलकर आते हैं| महिलाओं की तरह सजकर, उनकी तरह शृंगार कर इस यात्रा में हिस्सा लेते हैं| संभव है कि ‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन का किरदार भी ऐसी यात्रा में हिस्सा ले रहा होगा| तभी उसने ऐसा वेश धरा होगा | 

Back to top button