Bharat Ratna: चौधरी चरण सिंह, एमएस स्वामीनाथन और नरसिम्हा राव को भारत रत्न, मोदी सरकार का ऐलान

Bharat Ratna News: केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने का ऐलान किया है। हरित क्रांति के जनक डॉक्टर एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न दिया जाएगा। पीएम मोदी ने खुद एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन भारत रत्न दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर इस बात जानकारी देते हुए कहा कि इन तीनों लोगों को भारत रत्न दिया जाएगा।पीएम मोदी ने एक्स पर कहा क‍ि नरसिम्हा राव ने महत्वपूर्ण परिवर्तनों के माध्यम से भारत को आगे बढ़ाया और इसकी सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को भी समृद्ध किया. मोदी ने कहा कि राव के दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और इसकी समृद्धि, विकास के लिए ठोस नींव रखी.

इससे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आणवाणी को भी यह सम्मान देने का एलान हो चुका है। आडवाणी को छोड़कर बाकी चारों हस्तियों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा।

पीएम मोदी एक्स पर एक के बाद एक ट्वीट करके यह जानकारी दी है आए जानते पीएम मोदी ने क्या लिखा है-   

नरसिम्हा राव को लेकर पीएम का एक्स पर पोस्ट

PM मोदी ने लिखा- प्रधानमंत्री के रूप में नरसिम्हा राव का कार्यकाल महत्वपूर्ण उपायों द्वारा चिह्नित किया गया था, जिसने भारत को वैश्विक बाजारों के लिए खोल दिया, जिससे आर्थिक विकास के एक नए युग को बढ़ावा मिला। इसके अलावा, भारत की विदेश नीति, भाषा और शिक्षा क्षेत्रों में उनका योगदान एक ऐसे नेता के रूप में उनकी बहुमुखी विरासत को रेखांकित करता है, जिन्होंने न केवल महत्वपूर्ण परिवर्तनों के माध्यम से भारत को आगे बढ़ाया बल्कि इसकी सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को भी समृद्ध किया। इसके अलावा, उनका योगदान भारत की विदेश नीति, भाषा और शिक्षा क्षेत्र उसे रेखांकित करते हैं

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को लेकर पीएम का ट्वीट

पीएम मोदी ने कहा कि ,हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है। 

कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन पर पीएम का पोस्ट

यह बेहद खुशी की बात है कि भारत सरकार कृषि और किसानों के कल्याण में हमारे देश में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. एमएस स्वामीनाथन जी को भारत रत्न से सम्मानित कर रही है। उन्होंने चुनौतीपूर्ण समय के दौरान भारत को कृषि में आत्मनिर्भरता हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारतीय कृषि को आधुनिक बनाने की दिशा में उत्कृष्ट प्रयास किए।डॉ. स्वामीनाथन के दूरदर्शी नेतृत्व ने न केवल भारतीय कृषि को बदल दिया है बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा और समृद्धि भी सुनिश्चित की है। वह ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें मैं करीब से जानता था और मैं हमेशा उनकी अंतर्दृष्टि और इनपुट को महत्व देता था।

अब तक 53 लोगों को दिया जा चुका है ये सम्मान
करीब 68 साल पहले शुरू हुए इस सर्वोच्च सम्मान से अब तक 53 हस्तियों को सम्मानित किया जा चुका है। पहली बार साल 1954 में आजाद भारत के पहले गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राज गोपालाचारी, वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकटरमन और सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दिया गया था।

 

Back to top button