इन तारीखों में जन्में लोगों में होती है गजब की नेतृत्व क्षमता, जीवन में रहता है सूर्य का प्रभाव

अंक ज्योतिष में मूलांक

ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष का भी विशेष महत्व होता है। अंक ज्योतिष में मूलांक मुख्य अंक होता है, जिसके जरिए जातक के स्वभाव और व्यक्तित्व का पता अंदाजा लगाया जाता है। जिन लोगों का जन्म महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख होता है, उनका मूलांक 1 होता है।

मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य है। सूर्य को जीवन शक्ति का कारक माना जाता है। सूर्य के प्रभाव से इस मूलांक के लोग जीवन में तरक्की हासिल करते हैं। इस मूलांक के लोगों में ईमानदारी का गुण कूट-कूट कर भरा होता है। ये मेहनती और दृढ़ निश्चयी होते हैं।

जानिए इनके बारे में खास बातें-

मूलांक 1 वालों का स्वभाव व व्यक्तित्व-

मूलांक 1 के जातकों में गजब की नेतृत्व क्षमता होती है। ये कुछ जिद्दी व अहंकारी भी होते हैं। ये अति महत्वाकांक्षी, सुंदर और अपने कार्य में दक्ष और सही फैसले लेने वाले होते हैं। ये कर्म प्रधान, बात के धनी और अडिग माने जाते हैं।

ये लोग किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं करते हैं। ये निडर, साहसी और स्वाभिमानी होते हैं। ये जीवन में कठिन परिस्थितयों से घबराते नहीं है। ये कुछ काम बिना स्वार्थ के भी करते हैं, इनके इसी गुण के कारण जल्दी सफलता हासिल होती है।

आर्थिक स्थिति-

मूलांक 1 वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। इन्हें कभी धन का अभाव नहीं होता है। जब भी इन्हें पैसों की जरूरत होती है ये अपने रिश्तेदारों या मित्रों से जमा कर लेते हैं। ये शान-शौकत में काफी पैसे खर्च करते हैं।

शिक्षा-

मूलांक 1 के लोग आमतौर पर उच्च शिक्षा हासिल करते हैं।

इनकी शोध के कार्यों में रूचि होती है।

ये लोग खूब सम्मान प्राप्त करते हैं।

मूलांक 1 के लोग आईएएस, पीसीएस अधिकारी, डॉक्टर, सर्जन व डेंटिस्ट भी हो सकते हैं।

ये पत्रिकाओं, सिनेमा, प्रिटिंग प्रेस के मालिक के तौर पर भी सफल हो सकते हैं।

पारिवारिक जीवन-

इन लोगों का प्रेम विवाह होने के चांस बेहद कम होते हैं।

ये अपने जीवनसाथी के प्रति वफादार, आज्ञाकारी और धैर्यवान होते हैं।

इनका वैवाहिक जीवन सुखद रहता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं।

Back to top button