राहु का होने वाला है नक्षत्र परिवर्तन, इस राशि के लोग बरतें सावधानी

राहु का नक्षत्र परिवर्तन

ज्योतिष शास्त्र में राहु को पापक ग्रह माना गया है। राहु अपने राशि परिवर्तन या नक्षत्र परिवर्तन से मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव डालते हैं। वर्तमान में राहु वृषभ राशि पर संचार कर रहे हैं।

साल 2021 में राहु कोई राशि परिवर्तन नहीं करेंगे। इस साल राहु का सिर्फ नक्षत्र परिवर्तन होगा। वर्तमान में राहु रोहिणी नक्षत्र में संचार कर रहा है।

राहु का नक्षत्र परिवर्तन

राहु 27 जनवरी 2021 से चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी पर संचार कर रहे हैं। अब 5 अक्टूबर को राहु कृत्तिका नक्षत्र में आ जाएंगे।

इस राशि वाले रहें सावधान-

1. वृषभ- राहु वृषभ राशि में ही विराजमान हैं। इसलिए इस rashi के जातकों को हर काम विशेष सावधानी से करने की जरूरत है। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र है। इसलिए कुछ मामलों में राहु लाभकारी साबित हो सकते हैं। धन संबंधी मामलों में जल्दबाजी न करें।

2. कन्या- राहु आपके जीवन में तनाव और कलह की स्थिति पैदा कर सकता है। बेवजह खर्च से बचें। सेहत का ध्यान रखें और कर्ज लेने से बचें। इस दौरान आपके कार्य स्थल में भी परिवर्तन हो सकता है।

3. मकर- मकर राशि में शनि वक्री हैं। ऐसे में राहु आपको मिले जुले परिणाम दे सकता है। इस दौरान आप सेहत का ध्यान रखें। वाणी पर काबू रखें और वाद-विवाद की स्थिति से बचें।

4. कुंभ- गुरु वक्री अवस्था में आपकी राशि पर संचार कर रहे हैं। राहु आपको मानसिक तनाव दे सकते हैं। शिक्षा और करियर संबंधी मामलों में संघर्ष और मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। राहु के प्रभाव से अचानक धन लाभ भी हो सकता है।

डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हमारा यह दावा नहीं है कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।   

Back to top button