ट्रेन के AC कोच में ‘सुहागरात’ की सजावट पड़ी भारी, रेलवे ने किया बड़ा एक्शन

Railway Action On Suhagraat Decor: गाड़ी संख्या 11002 नंदीग्राम एक्सप्रेस के 1AC कोच में एक कपल ने ‘सुहागरात‘ की तर्ज पर केबिन सजवाया था। रेलवे ने डेकोरेटर पर केस दर्ज कर संबंधित स्टाफ को सस्पेंड कर दिया है।

Railway Action On Suhagraat Decor: भारतीय रेलवे की ट्रेनों में सफर के दौरान पैसेंजर्स के रील्स और वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ ज्यादा ही आगे बढ़ गया। गाड़ी संख्या 11002 नंदीग्राम एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी (1AC) कोच के कूप केबिन को एक कपल ने ‘सुहागरात’ की थीम पर सजवा डाला। जब इस अनूठी सजावट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो रेलवे ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए बड़ा एक्शन लिया है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना 6 जुलाई 2026 की है। ट्रेन में सफर कर रहे एक जोड़े ने अपने सफर को खास बनाने के लिए एक प्राइवेट डेकोरेटर (राहत रूम डेकोरेशन) को बुलाया था। डेकोरेटर ने ट्रेन के अंदर ही पूरे केबिन को फूलों और गुब्बारों से सुहागरात के कमरे की तरह चमका दिया। वीडियो इंटरनेट पर आते ही तहलका मच गया, जिसके बाद दक्षिणी रेलवे (Southern Railway) तुरंत हरकत में आई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Live New India (@livenewindia01)

डेकोरेटर पर FIR और रेलवे स्टाफ सस्पेंड

रेलवे ने जालना स्टेशन पर ट्रेन के भीतर बाहरी डेकोरेटर के प्रवेश को सुरक्षा में एक गंभीर चूक माना है। रेलवे ने कार्रवाई करते हुए।  बिना टिकट और अनाधिकृत रूप से ट्रेन में घुसने के आरोप में डेकोरेटर के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज (FIR) कर लिया है। इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार संबंधित रेलवे स्टाफ को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

इंटरनेट पर जनता ने उठाए सवाल

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो धड़ों में बंट गए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ट्रेन एक पब्लिक प्रॉपर्टी है और इसमें ऐसी हरकतों के लिए कपल और डेकोरेटर दोनों पर भारी जुर्माना लगना चाहिए। वहीं, कुछ यूजर्स ने रेलवे की कार्यप्रणाली पर भी तंज कसा और पूछा कि जब अनाधिकृत वेंडर बिना टिकट ट्रेनों में सामान बेचते हैं, तब रेलवे का यह कड़ा कानून कहां चला जाता है?

Back to top button