‘आज बहुत अजीब दिन…’, नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का रिएक्शन वायरल

Tanushree On Nana Patekar: बॉलीवुड के दिग्गज और मंझे हुए अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) का 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया है। उनके यूं अचानक दुनिया से चले जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है।

इस बीच, अभिनेत्री तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) का एक बयान सामने आया है, जिन्होंने साल 2018 में ‘मी टू’ (MeToo) मूवमेंट के दौरान नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाए थे।

तनुश्री दत्ता ने क्या कहा?

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तनुश्री दत्ता ने अपने कुछ वीडियो शेयर किए हैं। वो इस वक्त एयरपोर्ट में हैं और खुद एक्ट्रेस ने बताया है कि वो शो के लिए लखनऊ जा रही हैं। वो वीडियो में कहती दिखीं- ”मैंने खबर सुनी है. आज मेरा वर्किंग डे है और मैं लखनऊ में एक बहुत बड़े इवेंट के लिए जा रही हूं।

nana patekar tanushree dutta

आज का पूरा दिन मेरे लिए काफी जरूरी है. यह बहुत ही अजीब दिन है कि यह सब हुआ। अभी मैं अपने काम पर ध्यान देना चाहती हूं।  शाम तक जब मैं समझ पाऊंगी कि मुझे इस पर क्या रिएक्शन देना चाहिए, तब मैं अपना रिएक्शन दूंगी। निश्चित तौर से उनके परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं हैं।”

ये भी पढ़े- Bharat के PM मोदी बोले-पीढ़ियों तक याद रखे जाएंगे नाना पाटेकर

विवादों से भी रहा गहरा नाता

अपने शानदार करियर के साथ-साथ नाना पाटेकर का नाम कई विवादों से भी जुड़ा रहा। साल 2018 में जब भारत में #Me Too आंदोलन की शुरुआत हुई थी। तब एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे।

तनुश्री ने आरोप लगाया था कि 2008 में फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के एक स्पेशल डांस नंबर की शूटिंग के दौरान उनका यौन उत्पीड़न किया गया। इस विवाद के बाद नाना पाटेकर को कई बड़ी फिल्मों से बाहर होना पड़ा था। हालांकि, नाना पाटेकर ने हमेशा इन आरोपों से इनकार किया था।

ये भी पढ़े-नामदार अभिनेता नाना पाटेकर का Heart attack से गोवा में निधन

Back to top button