
सुपरस्टार राम चरण की धमाकेदार वापसी! इंजरी के बाद ‘पेड्डी’ के सेट पर लौटे…
Peddi Actor Ram Charan: साउथ सुपरस्टार राम चरण ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। शूटिंग के दौरान लगी चोट के बाद एक्टर ने ‘पेड्डी’ के सेट पर वापसी करते हुए अपनी हेल्थ अपडेट साझा की, जिसे देखकर फैंस ने राहत की सांस ली।
इंजरी के बाद सेट पर वापसी
राम चरण को ‘पेड्डी’ की शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी। अब उनकी पहली झलक सामने आई है, जिसमें उनकी आंख के ऊपर बैंडेज नजर आ रहा है। हालांकि एक्टर पूरी तरह से सुरक्षित और ठीक होते दिख रहे हैं।
Mega Power Star Ram Charan met fans at the #Peddi shoot location today to celebrate his birthday ❤️🔥
He assured everyone that he was doing perfectly fine and asked fans not to worry about his eyelid surgery.#Ramcharan pic.twitter.com/mtj0d1at1i
— Milagro Movies (@MilagroMovies) March 26, 2026
बर्थडे पर डबल सरप्राइज
एक्टर ने अपने जन्मदिन पर न सिर्फ सेट पर वापसी की, बल्कि फिल्म ‘पेड्डी’ से अपना नया ग्लिम्प्स भी शेयर किया। इस वीडियो में वे गदा लिए भगवान हनुमान के अवतार में नजर आ रहे हैं।
फैंस का जबरदस्त रिएक्शन
राम चरण की वापसी से फैंस बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें “ब्लॉकबस्टर लोडिंग” और “प्योर सोल” जैसे कमेंट्स के साथ बधाई दे रहे हैं।
फिल्म ‘पेड्डी’ से उम्मीदें
RRR के बाद बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता नहीं मिलने के बावजूद राम चरण इस फिल्म से जोरदार कमबैक की तैयारी में हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर लीड रोल में हैं, जबकि मृणाल ठाकुर का स्पेशल सॉन्ग भी शामिल है।





