बिग बॉस OTT: इस सपने के पूरा होने पर ही शादी करेंगी दिव्या अग्रवाल

Divya Agarwal Varun Sood

मुंबई। बिग बॉस OTT में इन दिनों दिव्या अग्रवाल के जलवे हैं। हाल ही में दिव्या अग्रवाल से मिलने उनके ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद बिग बॉस हाउस में गए थे। उन्होंने दिव्या पर सवाल उठाने को लेकर शमिता की क्लास लगा दी थी।

दिव्या-वरुण इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। लंबे समय से एक दूसरे के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे दिव्या और वरुण इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं।

दिव्या ने एक इंटरव्यू में कहा था कि लिव-इन काफी मजेदार है। शादी बहुत अलग है। हम अभी किसी तनाव को नहीं झेल सकते। अभी दोनों अपने करियर की तरफ ध्यान दे रहे हैं।

उनसे बार-बार एक ही सवाल किया जाता है कि वह कब शादी के बंधन में बंधेंगे।  दिव्या ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनका एक सपना अभी पूरा नहीं हुआ है। उस सपने के पूरे होने के बाद ही वह वरुण से शादी करेंगी।

यह है सपना

दरअसल, वरुण-दिव्या सबसे पहले मुंबई में अपना एक खूबसूरत सा घर खरीदना चाहते हैं। घर का सपना पूरा होते ही वह शादी कर लेंगे।

इसके दो साल बाद वह अपने परिवार को आगे बढ़ाने का प्लान करेंगे। दिव्या-वरुण अगले साल तक घर लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। जिसके बाद ही दोनों को शादी के बंधन में बंधा देखा जा सकेगा।

कब शुरु हुई वरुण-दिव्या की लव स्टोरी

रियलिटी शो ‘ऐस ऑफ स्पेस’ से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। इसी शो में वरुण दिव्या अग्रवाल को देखते ही अपना दिल हार बैठे थे। दोनों अपना ज्यादा से ज्यादा समय एक दूसरे के साथ बिताने लगे थे। बाद में दोनों ने एक दूसरे को डेट करने का फैसला किया। 

Back to top button