रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान, कवियों ने बांधा समां

Lucknow: लखनऊ में यूपी प्रेस क्लब और उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की ओर से आयोजित 172वें सृजन सम्मान समारोह में वरिष्ठ हास्य कवि डॉ. डंडा लखनवी और गोमती सफाई अभियान के समर्पित कार्यकर्ता ऋद्धि किशोर गौड़ को सृजन सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में साहित्य, कविता और सामाजिक सरोकारों का सुंदर संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम में हसीब सिद्दीकी, सर्वेश अस्थाना, शिवशरण सिंह, मुकुल महान और डॉ. सुभाष गुरुदेव ने डॉ. डंडा लखनवी और ऋद्धि किशोर गौड़ को सम्मान प्रदान किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद रिद्धि किशोर गौड़ ने जल संरक्षण और गोमती नदी को प्रदूषण से मुक्त रखने के उपायों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने जल संचयन के महत्व और जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इसके बाद अरविंद झा के संयोजन एवं संचालन और सच्चिदानंद शलभ की अध्यक्षता में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राजीव वर्मा वत्सल की वाणी वंदना से हुई। इसके बाद विभिन्न कवियों और रचनाकारों ने अपने मुक्तक प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह भी पढ़ें…

भारत की एकता को खंडित करना चाहती है कांग्रेसःयोगी

कवि सम्मेलन में रवि शंकर रवि, प्रभात शंकर, मधु पाठक मांझी, रश्मि शरद, तमाचा लखनवी, प्रतिभा श्रीवास्तव, सुरभि सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, योगी योगेश शुक्ल, डॉ. सुभाष रसिया, विजय अग्रहरि आलोक, प्रभा अरोरा, विजय तन्हा, ठेठ लखनवी, रणवीर बहादुर, सरल तिलहरी, नीलम दीक्षित, अनिता सुधीर, प्रो. जहां आरा, अनिता अरोरा, प्रवीण आवारा, गंगेश मिश्र, मधुकर नाथ, शकुंतला श्रीवास्तव, पूर्णिमा भसीन और डॉ. राकेश प्रताप सिंह सहित कई रचनाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।

यह भी पढ़ें…

उत्तर प्रदेश विधानसभा के तृतीय सत्र का औपचारिक समापन, राज्यपाल ने लिया फैसला

कवियों की रचनाओं से समारोह का माहौल साहित्यिक रंग में रंग गया। हास्य, व्यंग्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं। कार्यक्रम के अंत में मुकुल महान ने सभी अतिथियों, कवियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

यह भी पढ़ें…

भाजपा बताए आरक्षण के खिलाफ है या समर्थन में:काँग्रेस

Back to top button