Sarfira Screening: राधिका मदान ने साड़ी में लूटी लाइमलाइट, अक्षय कुमार की धांसू एंट्री

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और राधिका मदान अपकमिंग फिल्म ‘सरफिरा’ (Sarfira) को लेकर सुर्खियों में है। ये दोनों स्टार्स फिल्म की प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इसी बीच दोनों एक साथ फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए नजर आए। जहां दोनों ने अपने शानदार लुक से फैंस का दिल जीत लिया।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

अक्षय कुमार (Akshay Kumar ) तमिल फिल्म सोरारई पोटरू के हिंदी रीमेक सरफिरा के साथ बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय ने रियल लाइफ से प्रेरित किरदार निभाया है।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

इसी बीच दोनों स्टार्स फिल्म ‘सरफिरा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में नजर आए। दोनों ने अपने लुक और स्टाइल से फैंस को खूब इंप्रेस करते नजर आए। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिनको बेहद पसंद किया जा रहा है।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

हाल ही में रिलीज़ होने वाली फिल्म “सरफिरा”(Sarfira) के लिए मेकर्स ने मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी।इस इवेंट में फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू नज़र आए, बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और राधिका मदान, जो इस फिल्म के लीड कास्ट है और तमिल एक्टर सूर्य और ज्योतिका भी, पैप्स के सामने साथ में पोज़ करते हुए नज़र आए।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

राधिका मदान इस इवेंट में लाल साड़ी में नज़र आई और सुपरस्टार अक्षय कुमार ब्लैक शर्ट में नज़र आए, दोनों ही बेहद स्टाइलिश लग रहे थे। इस फिल्म के डायरेक्टर सुधा कोंगारा और राइटर शालिनी उषादेवी है। तमिल एक्टर सुरिया और एक्टर परेश रावल भी इस फिल्म में आपको नज़र आएंगे। बतादें की फिल्म 12 जुलाई को थिएटर में रिलीज़ होने वाली है।

Back to top button