
Stock Market: हफ्ते के पहले दिन बाजार में पसरा सन्नाटा, सेंसेक्स 268 अंक टूटा
Stock Market Updates 31 August: दो दिनों की साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार, 31 अगस्त 2026 को जब भारतीय शेयर बाजार खुले, तो निवेशकों को मिला-जुला रुख देखने को मिला। पश्चिम एशिया में बढ़े भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी बेस पर ईरान के जवाबी हमले के कारण वैश्विक अनिश्चितता का असर भारतीय बाजारों पर भी साफ नजर आया।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी 50 ने हल्की बढ़त दर्ज की।
सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत का हाल
कारोबार की शुरुआत में BSE सेंसेक्स (Sensex) 368 अंकों की गिरावट के साथ 76,896 के स्तर के करीब कारोबार करता दिखा। इसके विपरीत NSE निफ्टी (Nifty) 50 में 0.6% की बढ़त देखी गई और यह 24,038 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक स्तर पर अस्थिरता के बावजूद चुनिंदा सेक्टर्स में खरीदारी से निफ्टी को सहारा मिला।
मेटल और आईटी शेयरों में बिकवाली
आज के शुरुआती कारोबार में लगभग सभी प्रमुख सेक्टर दबाव में नजर आए। निफ्टी मेटल (Nifty Metal) सबसे ज्यादा 1.70 प्रतिशत टूट गया। निफ्टी आईटी (Nifty IT) में 1.32 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी मीडिया, पीएसयू बैंक, रियल्टी, सीमेंट, केमिकल्स और एफएमसीजी इंडेक्स भी 0.73% से 1% तक लुढ़क गए।
इसके विपरीत, निफ्टी प्राइवेट बैंक शुरुआती कारोबार में मामूली रूप से 0.06 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ हरे निशान में नजर आया। शशिधर जगदीशन के HDFC बैंक में MD और CEO का पद छोड़ने और दोबारा नियुक्ति नहीं लेने के फैसले की खबरों के बावजूद शेयरों में उछाल देखने को मिला।
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल का सीधा असर भारतीय मुद्रा और कमोडिटी मार्केट पर भी पड़ा है. डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 13 पैसे की कमजोरी के साथ खुला और शुरुआती सत्र में 95.56 प्रति डॉलर के स्तर पर कारोबार करता देखा गया।
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude) के दाम लगभग 2% से अधिक बढ़कर $90 प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। तेल की कीमतों में इस उछाल से आयात पर निर्भर अर्थव्यवस्थाओं की चिंताएं बढ़ गई हैं।





