Shani Dev: तीन राशियों पर मेहरबान रहते हैं शनिदेव, साढ़े साती का प्रभाव होता है कम…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशि के जातकों के ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा होती है, लालच करने वालों और मेहनत करने से घबरा कर दूसरों का पैसा हड़पने वालों पर शनि देव नाराज होते हैं। कहा जाता है कि अगर शनि की ग्रह दशा ठीक ना हो तो जिंदगी पर इसका गहरा प्रभाव पड़ता है।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

ज्योतिष शास्त्र में शनि का अहम स्थान है। यही वजह है कि शनि देव को न्यायकर्ता और कर्मफलदाता कहा जाता है। राशि चक्र में 12 राशियों में से ऐसी कुछ राशियां है जिनके ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा होती है। इन राशियों के जीवन में कष्ट आता भी है, तो शनि देव जल्द ही उस से छुटकारा कर देते हैं। शनि देव को शास्त्रों में कर्मफलदाता और न्याय का देवता कहा गया है। कहा जाता है कि अगर शनि की ग्रह दशा ठीक नहीं चल रही हो तो जिंदगी पर इसका गहरा प्रभाव पड़ता है। माना जाता है कि शनि की टेढ़ी या तिरछी नजर जिस राशि के व्यक्ति पर पड़ती है उसको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

क्या आप जानते हैं कि कुछ राशियां ऐसी भी हैं, जो शनि देव के लिए बहुत प्रिय हैं और इन पर हमेशा ही शनिदेव की कृपा दृष्टि बनी रहती है। इन राशि के जातकों की जिंदगी में हमेशा खुशियां बनी रहती है और तिजोरी धन से भरी रहती है। पर जैसा कि कहा गया है न्याय का देवता होने की वजह से शनि देव गलत कामों के लिए दंडित भी करते हैं।

ये हैं शनिदेव की प्रिय राशियां

वृषभ राशि (Vrishbha Zodiac)

इस राशि स्वामी शुक्र है। इसके साथ ही इस राशि में शनि कर्म और भाग्य भाव के स्वामी है। इसके साथ ही शुक्र के साथ मित्रता के भाव है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा होती है। इस राशि के जातकों के ऊपर साढ़े साती का दुष्प्रभाव भी काफी कम होता है। शनिदेव की कृपा से इस राशि के जातकों को करियर काफी सही रहता है और पद-प्रतिष्ठा, समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता है। शनिदेव को तुला राशि भी अति प्रिय होती है, क्योंकि ये राशि शनि की उच्च राशि है। अगर शनि की ढैय्या और साढ़े साती होती है, तो उसका प्रभाव काफी कम तक होता है। ऐसे में शनिदेव की कृपा से इस राशि के जातक दिन दुगनी-रात चौगुनी तरक्की करते हैं। इसलिए हर शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने के साथ सरसों का तेल अर्पित करें।

मीन राशि (Meen Zodiac)

इस राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति है और यह राशि जल तत्व है। इसके साथ ही शनि और गुरु के बीच मित्रता का संबंध होता है, जिससे शनिदेव की कृपा इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होती है। कई बार किसी कारणवश पारिवारिक समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है लेकिन शनिदेव की कृपा से उन सभी समस्याओं को पार करने में सक्षम होते हैं।

कब होती है शनि की दृष्टि लाभकारी 

  • जब शनि की दृष्टि मेष, कर्क या सिंह में हो तो लाभ ही लाभ करती है।
  •  शनि पर जब बृहस्पति की दृष्टि होती है तो ये लाभकारी और शुभदायक माना जाता है।
  •  शनि की दृष्टि जब अपनी राशि या उच्च राशि में हों तो फायदेमंद मानी जाती है।
  •  जब कुंभ में शनि होते हैं तो शुभ फल देते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी के विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। 

Back to top button