
प्रियंका गांधी के घर बजे शहनाई के सुर… बेटे रेहान वाड्रा ने अवीवा बेग से की सगाई
Priyanka Gandhi Son News: गांधी–नेहरू परिवार में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी लंबे समय से मित्र और गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली है। यह सगाई एक निजी समारोह में हुई, जिसमें परिवार के करीबी सदस्य और चुनिंदा मित्र शामिल रहे। सगाई की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है।
सात साल की दोस्ती, अब रिश्ते में बंधन
सूत्रों के मुताबिक, रेहान वाड्रा और अवीवा बेग पिछले करीब सात साल से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों की दोस्ती समय के साथ गहरे रिश्ते में बदली और हाल ही में रेहान ने अवीवा को शादी के लिए प्रपोज किया। अवीवा ने भी इस प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार कर लिया। दोनों परिवारों की सहमति के बाद सगाई की रस्म पूरी की गई।

कौन हैं अवीवा बेग?
अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं और उनका परिवार वाड्रा परिवार के काफी करीब माना जाता है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के प्रतिष्ठित मॉडर्न स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री हासिल की।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें…
स्वदेशी नागरिक हेलीकॉप्टर ‘Dhruv NG’ बना ‘मेक इन इंडिया’ की नई पहचान
प्रोफेशनल पहचान और उपलब्धियां
अवीवा बेग सिर्फ किसी नामी परिवार से जुड़ी पहचान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्होंने अपनी मेहनत से एक अलग मुकाम बनाया है।
- फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर: अवीवा एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं। उनकी फोटोग्राफी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म्स पर प्रकाशित हो चुकी है।
- आर्ट एग्जिबिशन: उन्होंने ‘यू कैनॉट मिस दिस’ (इंडिया आर्ट फेयर, 2023) और ‘द इल्यूजरी वर्ल्ड’ (2019) जैसी चर्चित प्रदर्शनियों में अपनी कला का प्रदर्शन किया है।
- सामाजिक सरोकार: अवीवा अपनी फोटोग्राफी के जरिए सामाजिक मुद्दों को सामने लाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने पर जोर देती हैं।

यह भी पढ़ें…
New Year 2026 से लागू हो सकता है 8वां वेतन आयोग, सैलरी 35% तक बढ़ने की उम्मीद
खेल और प्रकृति से खास लगाव
अवीवा बेग राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें प्रकृति और यात्राओं से खास लगाव है। वह अक्सर जंगलों, पहाड़ों और रेगिस्तानों में घूमकर अपनी फोटोग्राफी के माध्यम से अनकही कहानियों को कैमरे में कैद करती हैं।

रेहान वाड्रा और अवीवा की जोड़ी
रेहान वाड्रा अक्सर अपनी मां प्रियंका गांधी के साथ राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में नजर आते हैं, जबकि अवीवा बेग अपनी रचनात्मक दुनिया में सक्रिय रहती हैं। दोनों की यह जोड़ी अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय रहते हुए भी एक-दूसरे का मजबूत सहारा बनी हुई है।
गांधी–नेहरू परिवार में इस नई शुरुआत को लेकर उत्साह का माहौल है और राजनीतिक व सामाजिक जगत से लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं।
यह भी पढ़ें…





