
दक्षिण कोरिया में बड़ा हादसा, फाइटेर जेट ने अपने ही लोगों पर बरसा दिए बम
South Korea Blast: वायुसेना के KF-16 लड़ाकू विमान से दक्षिण कोरियाई में गलती से 8 बम गिरे, जिससे 7 लोग घायल हो गए और 7 इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं. इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.
किम जोंग उन के उत्तर कोरिया के खिलाफ ऑपरेशन की तैयारी में जुटे दक्षिण कोरिया के फाइटेर जेट ने गुरुवार को अपने ही नागरिकों पर बम के गोले बरसा दिए. वो भी एक-दो नहीं पूरे 8. वायुसेना की इस एक्टिविटी से दक्षिण कोरिया में हड़कंप मचा हुआ है.
रिपोर्ट के मुताबिक केएफ-16 लड़ाकू विमान हवा में उड़ान भर रहा था. इसी दौरन विमान से एमके-82 मॉड्यूल के 8 बम गलती से नीचे गिर गया. देखते ही देखते पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. इस गलती की वजह से 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो
पूरे प्रकरण में वायुसेना ने बयान जारी किया है. वायुसेना का कहना है कि उसे पता ही नहीं चल पाया कि ये बम गिर कैसे गए. वायुसेना ने मामले की जांच की बात कही है.
पेचियान शहर में हुआ हादसा
फाइटर जेट से बम गिरने की घटना दक्षिण कोरिया के पोचियन शहर में हुई है, जो उत्तर कोरिया की सीमा के करीब है. हालांकि, वायुसेना के अधिकारी लोकेशन को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं. माफी मांगने वाले अधिकारियों ने यह जानकारी नहीं दी है कि आखिर बम धोखे से किस जगह पर गिरा?
स्थानीय योनहाप समाचार एजेंसी के मुताबिक इस हादसे की वजह से इलाके में 7 इमारतें पूरी तरह ध्वस्त हो गई है. घटना की वजह से 5 नागरिक और 2 सैनिक बुरी तरह घायल हो गए हैं. सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.
दक्षिण और उत्तर कोरिया के बीच लंबे वक्त से संघर्ष जारी है. हाल ही में उत्तर कोरिया ने अमेरिका को धमकी देते हुए कहा है कि वे दक्षिण कोरिया के चक्कर में हमें प्रताड़ित करने की कोशिश न करें. उत्तर कोरिया ने अमेरिका को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी है.
वायु सेना के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, “हमें इस घटना पर गहरा अफसोस है. हम प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना जताते हैं. घायलों की सटीक संख्या और नुकसान का आकलन अभी जारी है, लेकिन प्रारंभिक रिपोर्ट्स में कई लोगों के चोटिल होने की बात सामने आई है.
यह भी पढ़े:
Hamas को Trump की चेतावनी… कहा- ‘रिहा करे बंधक, वरना भुगते अंजाम’




