
Nag Panchami 2025: नाग पंचमी पर नाग देवता को करे प्रसन्न, इस चीज का लगाएं भोग
Nag Panchami 2025: सावन का पवित्र महीना चल रहा है और कल यानी 29 जुलाई को नाग पंचमी का त्योहार है। हिंदू धर्म में नाग पचंमी के त्योहार का विशेष महत्व होता है।
Nag Panchami 2025 Date: सावन के शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है. यह दिन आमतौर पर हरियाली तीज के दो दिन बाद पड़ता है और इस साल यह 29 जुलाई को मनाई जाएगी. यह दिन भगवान शिव और नाग देवता की पूजा के लिए समर्पित है. ऐसा माना जाता है कि सांपों की पूजा करने से नाग देवता प्रसन्न होते हैं और बुराई और सांपों के भय का नाश होता है. महिलाएं अपने भाइयों और परिवार की भलाई के लिए नाग देवता की पूजा करती हैं।
नाग पंचमी तिथि
नाग पंचमी 2025 का त्योहार 29 जुलाई मंगलवार को मनाया जाएगा। श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 28 जुलाई की रात 11:24 बजे से शुरू होकर 30 जुलाई की रात 12:46 बजे समाप्त होगी। चूंकि तिथि का निर्धारण उदय काल से होता है, इसलिए पंचमी तिथि का उदय 29 जुलाई को होगा। इसलिए नाग पंचमी का व्रत और पूजा इसी दिन की जाएगी।
पूजा का शुभ मुहूर्त
पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5:41 बजे से 8:23 बजे तक रहेगा। इस समय में पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं और कालसर्प दोष व सर्पदंश के भय से मुक्ति मिलती है। इस मुहूर्त में नाग देवता की विधिवत पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
- सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें।
- गाय के गोबर से नाग का आकार बनाएं।
- नाग देवता का आह्वान करें और ध्यान लगाएं।
- व्रत रखना हो तो संकल्प लें।
- मेवा, गुलाल, अबीर, मेहंदी, फूल और दूध नाग देवता को अर्पित करें।
- मंत्रों का जाप करें।
- पूजा के बाद मनोकामना की प्रार्थना करें।
नाग पंचमी का महत्व बहुत बड़ा है। इस दिन नाग देवता की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि नाग देवता की आराधना से कालसर्प दोष का प्रभाव समाप्त हो जाता है और जीवन की सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं। इसके अलावा, भय, बीमारी और परेशानियां भी कम हो जाती हैं। नाग देवता को आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक माना जाता है, इसलिए उनकी पूजा से न केवल जीवन में सुरक्षा मिलती है बल्कि आध्यात्मिक प्रगति भी होती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।





