Asian Para Games: सिमरन और दिलीप ने जीता गोल्ड, भारत का मेडल टैली 50 के पार

Asian Para Games 2026: जापान के आची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा लगातार देखने को मिल रहा है। पैरा एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भारत के स्टार खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाते हुए एक बार फिर पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया है।

देश की स्टार पैरा एथलीट सिमरन शर्मा (Simran Sharma) और पुरुष धावक दिलीप गवित (Dilip Gavit) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने इवेंट में स्वर्ण पदक (Gold Medals) अपने नाम किए हैं। इन दोनों की ऐतिहासिक सफलताओं के साथ ही भारत का कुल मेडल टैली 50 के आंकड़े को पार कर गया है।

सिमरन शर्मा ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड

पैरालिंपिक मेडलिस्ट सिमरन शर्मा ने ट्रैक पर एक बार फिर अपनी जबरदस्त रफ्तार का लोहा मनवाया है। उन्होंने महिलाओं की 100 मीटर T12 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सिमरन ने यह दूरी महज 12.02 सेकंड में तय करते हुए नया गेम्स रिकॉर्ड (Games Record) भी अपने नाम दर्ज किया।

खास बात यह है कि इस एशियाई महाकुंभ में सिमरन का यह दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले उन्होंने महिलाओं की 200 मीटर T12 स्पर्धा में भी गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता था। रेस के दौरान सिमरन ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी ईरान की हजार सफारजादेह को पीछे छोड़ते हुए आसानी से पहला स्थान हासिल किया।

पुरुषों की 100 मीटर में गोल्ड

पुरुष वर्ग में भारत के धावक दिलीप गवित ने भी देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने पुरुषों की 100 मीटर T47 फाइनल रेस में बेहतरीन गति का प्रदर्शन करते हुए 10.69 सेकंड के शानदार समय के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस स्पर्धा में भारत के ही एक अन्य एथलीट ने भी जबरदस्त चुनौती पेश करते हुए रजत पदक हासिल किया। 

भारत के लिए एक यादगार ‘वन-टू फिनिश’ (One-Two Finish) सुनिश्चित की। दिलीप गavit के इस बेहतरीन प्रदर्शन से भारतीय कैंप में जश्न का माहौल है।

ये भी पढ़े- IND W vs ZIM W: तूफानी पारी के बाद भावुक हुईं हरमनप्रीत कौर, मैदान पर छलके आंसू

50 के पार पहुंचा भारत का मेडल टैली

सिमरन और दिलीप गवित के इन स्वर्ण पदकों के साथ ही एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत के पदकों की कुल संख्या 50 के आंकड़े को पार कर गई है। ट्रैक एंड फील्ड (पैरा एथलेटिक्स) में भारतीय खिलाड़ियों के लगातार शानदार प्रदर्शन के कारण भारत पदक तालिका में लगातार मजबूत स्थिति की ओर बढ़ रहा है। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भारतीय दल कई और पदक देश की झोली में डालेगा।

ये भी पढ़े- बंदर और पागल कहकर लोग देते थे ताना, अब पैरालंपिक में मेडल जीतकर रचा इतिहास

Back to top button