IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी ने दिए डेब्यू के संकेत, इंस्टा स्टोरी पर लिखा ‘New Chapter’

IND vs ENG 2nd T20: भारतीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर ‘New Chapter’ लिखकर इंटरनेशनल डेब्यू के संकेत दिए हैं। जानें क्या है पूरी खबर।

IND vs ENG 2nd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शाम 7 बजे मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस मैच से ठीक पहले वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू की अटकलें तेज हो गई हैं। वैभव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए ‘New Chapter’ लिखा, जिसके बाद से फैंस उनके डेब्यू के कयास लगा रहे हैं। हालांकि, टीम मैनेजमेंट की ओर से अभी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

‘अब और इंतजार नहीं…’

15 साल की उम्र में ही भारतीय क्रिकेट का सबसे चर्चित युवा चेहरा वैभव सूर्यवंशी सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका बल्ला नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक छोटी-सी स्टोरी है. वैभव ने अपनी तस्वीर के साथ सिर्फ दो शब्द लिखे-New Chapter.

वैभव ने शुक्रवार रात यह स्टोरी पोस्ट की है।

वैभव की इंस्टाग्राम स्टोरी के बाद कमेंट सेक्शन में फैंस का उत्साह साफ नजर आया. एक यूजर ने लिखा-छोटे, अब सिर्फ तुम्हारे डेब्यू मैच का इंतजार है.दूसरे यूजर ने लिखा-भाई, अब मैदान पर उतरकर सभी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दो.एक अन्य फैन ने लिखा-एक बार फिर बिहार का जलवा पूरी दुनिया देखेगी.”

दिग्गजों ने जताई थी नाराजगी

टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मॉर्ने मॉर्कल ने संकेत दिए थे कि टीम मैनेजमेंट विनिंग कॉम्बिनेशन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना जरूरी है। वैभव सूर्यवंशी इस समय टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं। इससे पहले आयरलैंड दौरे पर भी उन्हें प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिलने पर सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज क्रिकेटरों ने नाराजगी जताई थी।

सचिन और शेफाली का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं वैभव

वैभव महज 15 साल 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया में चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर (16 साल 194 दिन) और शेफाली वर्मा (15 साल 220 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ा है। BCCI ने वैभव को नंबर 3 की जर्सी सौंपी है।

पहले टी-20 की तरह इस दूसरे मुकाबले पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान मैनचेस्टर में 55% बारिश की आशंका है।

Back to top button