RCB vs KKR: प्लेऑफ की टिकट कटाने उतरेगी बेंगलुरु, KKR के लिए ‘करो या मरो’ की जंग

RCB vs KKR IPL 2026: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स एक-दूसरे से भिड़ेंगे। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला रायपुर में खेला जाएगा।

IPL 2026, RCB vs KKR : आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है। आज यानी 13 मई को टूर्नामेंट का 57वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी के पास आज जीत दर्ज कर प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की करने का सुनहरा मौका है। प्वाइंट्स टेबल में आरसीबी दूसरे और केकेआर की टीम 8वें स्थान पर है।

पॉइंट्स टेबल का समीकरण

मौजूदा सीजन में आरसीबी की टीम जबरदस्त फॉर्म में है और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है। यदि आज बेंगलुरु की टीम जीतती है, तो वह टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी। दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। केकेआर फिलहाल 8वें स्थान पर है और प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए उन्हें यह मैच हर हाल में जीतना होगा।

मैच प्रेडिक्शन और मुख्य खिलाड़ी

आज के मैच में सबकी नजरें विराट कोहली पर होंगी जो शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं केकेआर की तरफ से सुनील नरेन और रिंकू सिंह पासा पलट सकते हैं। आरसीबी की गेंदबाजी लाइनअप में जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की जोड़ी रायपुर की परिस्थितियों का फायदा उठा सकती है।

रायपुर में किसका पलड़ा रहेगा भारी?

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर संतुलित रहती है। यहाँ शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, स्पिनर्स की भूमिका अहम हो जाती है। छोटा मैदान होने के कारण बल्लेबाजों के लिए भी यहाँ रन बनाना आसान हो सकता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

ये भी पढ़े- IPL 2026: पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची गुजरात, फिर भी कंफर्म नहीं प्लेऑफ…

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 (Probable Playing XI)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार। (इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडिक्कल)

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

ये भी पढ़े- PBKS vs DC: लगातार चौथी हार के बाद गुस्से में श्रेयस अय्यर, चहल को नहीं दी बॉलिंग?

Back to top button