Team India के प्रदर्शन पर BCCI की समीक्षा बैठक, 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी पर चर्चा

BCCI Review Meeting: भारतीय क्रिकेट टीम के हालिया विदेशी दौरों पर खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई है। बोर्ड मुख्यालय मुंबई में आयोजित होने वाली इस बैठक में भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण शिरकत करेंगे।

यह बैठक आगामी 2027 वनडे वर्ल्ड कप की दूरगामी रणनीति, खिलाड़ियों की इंजरी और वर्कलोड मैनेजमेंट के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

निराशाजनक प्रदर्शन पर सवाल

BCCI सचिव देवाजीत सैकिया के हालिया बयानों के बाद बुलाई गई इस बैठक का प्राथमिक एजेंडा टीम के हालिया दौरों पर प्रदर्शन की समीक्षा करना है। भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी-20 सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह भारत की करीब 3 वर्षों (16 सीरीज) में पहली टी-20 सीरीज हार थी। इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टी-20 सीरीज में भारत 0-4 से पराजित हुआ। वहीं, वनडे सीरीज में भी टीम 1-2 से पिछड़ गई।

ये भी पढ़े-IND vs AFG T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू सैमसन की हुई वापसी

बैठक के मुख्य एजेंडे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट, चयन समिति और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के बीच समन्वय की कमी पर सवाल खड़े हुए हैं। हाल ही में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस स्थिति की सही समय पर जानकारी चयन समिति को न मिलने की वजह से प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं।

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी-20/वनडे सीरीज को ध्यान में रखते हुए जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, नीतिश रेड्डी और हर्षित राणा का 9 सितंबर को फिटनेस टेस्ट आयोजित किया जाना है। बीसीसीआई तेज गेंदबाजों के पूल को स्वस्थ रखने पर जोर देगा।

2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस बोर्ड और चयनकर्ताओं की मुख्य प्राथमिकता है। फिलहाल हार्दिक 5 से 6 ओवरों से ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। उनके गेंदबाजी वर्कलोड को धीरे-धीरे बढ़ाने और फिटनेस बनाए रखने की योजना पर चर्चा की जाएगी।

आईपीएल के बढ़ते वर्कलोड का अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों और खिलाड़ियों के शरीर पर असर पड़ रहा है, जिससे निपटने के लिए नए दिशानिर्देश तय किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़े-चोट के चंगुल से निकल नहीं पा रहे हार्दिक पांड्या, अब ट्रेनिंग के दौरान फिर हुए घायल

Back to top button