MI की जर्सी में अब नहीं दिखेंगे Hardik Pandya, खुद किया मुंबई छोड़ने का फैसला?

मुंबई इंडियंस के कप्तान Hardik Pandya ने कप्तानी ही नहीं टीम छोड़ने का मन बना लिया है. रिपोर्ट्स हैं कि हार्दिक पंड्या आईपीएल 2026 के बीच में ही कप्तानी छोड़ने का मन बना लिया था

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खेमे से इस समय की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। आईपीएल 2026 में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद अब Hardik Pandya का मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर सफर खत्म होने की कगार पर है। एक सीजन जिसमें टीम ने 14 में से 10 मैच गंवाए और पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर रही, उसके बाद फ्रेंचाइजी अपने पूरे स्क्वाड को बदलने की तैयारी में है और इसकी शुरुआत कप्तानी से होने जा रही है।

हार्दिक से छीनी जा सकती है कप्तानी

रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पता चला है कि हार्दिक से कप्तानी छीनी जा सकती है. टीम में उनकी जगह को लेकर भी चर्चा हो सकती है. एक सूत्र ने बताया, “सीजन के दौरान कई संकेत मिले कि टीम मैनेजमेंट उन्हें कप्तान बनाए रखने के पक्ष में नहीं है. कैंप में इसको लेकर चर्चा भी है.”

दरअसल, रोहित शर्मा की जगह कप्तानी संभालने के बाद से ही हार्दिक को फैन्स की नाराजगी का सामना करना पड़ा. पिछले दो सीजन में कई स्टेडियमों में उन्हें हूटिंग झेलनी पड़ी. हालांकि बाहर से वह खुद को मजबूत दिखाते रहे, लेकिन अंदर ही अंदर यह सब उन पर असर डाल रहा था.

हार्दिक पंड्या को किसने किया परेशान?

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि 2021 में जिस माहौल को छोड़कर हार्दिक गए थे, 2024 में वापसी पर उन्हें वैसा ड्रेसिंग रूम नहीं मिला. टीम के कई सीनियर खिलाड़ी एक राय पर नहीं थे. सूत्र के मुताबिक, ‘जब टीम में हर कोई अलग दिशा में सोचने लगे, तो कप्तान के लिए सबकुछ संभालना बेहद मुश्किल हो जाता है.’

इतना ही नहीं, हार्दिक को इस बात ने भी काफी निराश किया कि जिन सीनियर खिलाड़ियों ने भारतीय टीम में उनसे 100 प्रतिशत कमिटमेंट की उम्मीद की, वही खिलाड़ी फ्रेंचाइजी में उनके नेतृत्व के दौरान पूरी तरह साथ खड़े नहीं दिखे. यही वजह रही कि हार्दिक ने बीच सीजन में ही मन बना लिया कि अब वह अगले साल मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं रहेंगे.

ये भी पढ़े- GT vs RR: फाइनल के लिए आखिरी जंग आज, क्वालिफायर-2 में गुजरात और राजस्थान की टक्‍कर

मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन होगा?

हार्दिक पंड्या अब मुंबई इंडियंस से जा रहे हैं तो इस टीम की कमान अब कौन संभालेगा. माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस एक बार फिर रोहित शर्मा की ओर जा सकती है और तिलक वर्मा को उनका डिप्टी बनाया जा सकता है. अब देखना ये है कि मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट क्या फैसला लेता है?

हार्दिक पंड्या का IPL 2026 में प्रदर्शन

हार्दिक पंड्या आईपीएल 2026 में बुरी तरह फेल रहे. इस खिलाड़ी ने 10 मैचों में 22.88 की औसत से 206 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 138.25 रहा. गेंदबाजी में ये खिलाड़ी 10 मैचों में 4 ही विकेट ले पाया और उनका इकॉनमी रेट 11.62 रहा.

ये भी पढ़े- RR vs SRH: ‘तबाही का दूसरा नाम वैभव सूर्यवंशी’, SRH के खिलाफ ध्वस्त किए ये कई रिकॉर्ड्

Back to top button