
IND vs AFG: स्पिनर मानव का डेब्यू धमाका, अफगानिस्तान फॉलोऑन खेलने को मजबूर
IND vs AFG 1st Test Day 3: भारत ने चंडीगढ़ टेस्ट में अफगानिस्तान को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर कर दिया। अफगानिस्तान पहली पारी में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया को 412 रन की बढ़त मिली।
IND vs AFG 1st Test Day 3: मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच का आज (8 जून) तीसरा दिन है. अफगानी टीम अपनी पहली पारी में 152 रनों पर ढेर हो गई और उसे फॉलोऑन खेलना पड़ेगा. भारत की ओर से स्पिनर मानव सुथार ने अपनी डेब्यू इनिंग्स में 6 विकेट झटके हैं. पहली पारी के आधार पर भारत को 412 रनों की बड़ी लीड मिली. अब अफगानिस्तान की दूसरी पारी जारी
भारत के नाम रहा पहला सेशन
तीसरे दिन का पहला सेशन भारतीय टीम के नाम रहा है। 32.1 ओवर के इस सेशन में अफगानिस्तान ने 57 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए। इस दौरान अफगानी टीम पहली पारी में 152 रन पर ऑलआउट हो गई।
भारत ने पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन पर घोषित की थी। इस तरह भारत को 412 रनों की बड़ी बढ़त हासिल हुई है। भारत ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन देने का फैसला किया है। यानी एक बार फिर अफगानिस्तान ही बल्लेबाजी करने उतरेगी। अफगानिस्तान के लिए सिर्फ रहमत शाह ने 60 रन की पारी खेली। अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे।
मानव सुथार ने डेब्यू टेस्ट में चमके
58वें ओवर की दूसरी गेंद पर मानव सुथार ने रहमत साह को बोल्ड किया। इसी के साथ उन्होंने डेब्यू टेस्ट में 5 विकेट पूरे किए। यह उनका पहला टेस्ट फाइव विकेट हॉल रहा। इसके बाद 5वीं बॉल पर मोहम्मद सलीम को भी बोल्ड कर दिया। सलीम अपना खाता भी नहीं खोल सके।
भारत की पहली पारी में शुभमन-राहुल के शतक
भारतीय टीम के लिए पहली पारी में कप्तन शुभमन गिल और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शतक जड़े. शुभमन ने 15 चौके और एक छक्के की सहायता से 177 गेंदों पर 126 रन बनाए. शुभमन के टेस्ट करियर की ये 11वीं सेंचुरी रही. वहीं केएल राहुल ने 11 चौके की मदद से 165 बॉल पर 100 रनों का योगदान दिया.
राहुल के टेस्ट करियर का ये 12वां शतक रहा. साई सुदर्शन (81), ऋषभ पंत (81 रन) और वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 52 रन) भी अर्धशतक जड़ने में कामयाब रहे. अफगानिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम सफी ने सबसे ज्यादा 6 विकेट झटके.
ये भी पढ़े- India T20I Squad: सूर्या OUT, श्रेयस IN…, भारतीय टी-20 टीम में नए युग की शुरुआत
मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा.
मुकाबले में अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खरोटी, जियाउर रहमान शरीफी और मोहम्मद सलीम सफी.
ये भी पढ़े- World Cup 2027: विराट कोहली की जगह पक्की, रोहित शर्मा पर पूर्व चयनकर्ता ने उठाए सवाल!





