
IPL 2026: ट्रेविस हेड से भिड़े विराट कोहली… मैच के बाद हाथ नहीं मिलाया, VIDEO वायरल
Virat Kohli-Travis Head Fight: आईपीएल 2026 में विराट कोहली और ट्रैविस हेड के बीच हाथ ना मिलाने को लेकर हुआ विवाद अब बड़ा होता नजर आ रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर की इंस्टाग्राम स्टोरी को लोग इस मामले में दिया गया जवाब मान रहे हैं.
Virat Kohli-Travis Head Fight: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शुक्रवार (22 मई) को खेले गए हाईवोल्टेज मुकाबले में सिर्फ चौके-छक्कों की बारिश ही नहीं हुई, बल्कि विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच मैदान पर हुई तीखी नोक-झोंक ने भी फैन्स का पूरा ध्यान खींच लिया. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले के दौरान विराट कोहली आक्रामक अंदाज में नजर आए.
विराट कोहली ने ट्रेविस हेड पर यूं उतारा गुस्सा?
आरसीबी के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर लगातार बड़े शॉट खेल रहे थे और शिवांग कुमार के ओवर में रन बरस रहे थे, तभी कैमरा विराट कोहली और ट्रेविस हेड की बातचीत पर जा टिका. विराट नॉन-स्ट्राइकर एंड से हेड की तरफ इशारे करते हुए उन्हें गेंदबाजी के लिए बुलाते नजर आए. कमेंटेटर्स के मुताबिक कोहली मजाकिया लेकिन चुनौती भरे अंदाज में कह रहे थे, ‘आओ, थोड़ा ऑफ स्पिन डालो.’
लोग यहाँ बस Virat Kohli की एक छोटी सी गलती का इंतज़ार करते हैं ताकि उसे नीचे गिरा सकें।
कुछ खिलाड़ी मैदान पर हदें पार कर चुके हैं, टीम इंडिया के खिलाफ बार-बार बयानबाज़ी और हरकतें हुई हैं, लेकिन फिर भी कुछ लोग उन्हें सिर पर बैठाकर रखते हैं।
Virat Kohli ने सालों तक भारतीय क्रिकेट… pic.twitter.com/vwTt4CpE4J
— Sanju (@SanjuKu79832010) May 23, 2026
इतना कैसे बिगड़ा मामला
यह पोस्ट उस घटना के सामने कुछ भी नहीं है, जो मैच में हुई. आरसीबी को 256 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 55 रन से हार मिली. इसके बाद कोहली ने हेड से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया. उन्होंने एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस से तो हाथ मिलाया, लेकिन हेड से नहीं. माना जा रहा है कि कोहली मैदान पर हेड की तरफ से की गई स्लेजिंग पसंद नहीं आई.
इस सीजन में कई बार हेड इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर या सब्स्टीट्यूट बनकर आए हैं. शुक्रवार को ऐसा नहीं हुआ. कोहली का इशारा था, “अब जब तुम सब्स्टीट्यूट नहीं हो, तो गेंदबाजी भी कर लो.” जब कोहली आउट हुए तो हेड ने जवाब दिया, “मेरे गेंदबाजी करने से आने के पहले ही आप आउट हो गए.”
क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी आरसीबी
आरसीबी की टीम भले यह मैच हार गई, लेकिन उसने यह सुनिश्चित किया कि वह अंक तालिका में शीर्ष-2 में शामिल रहे। उसका अब क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस से मुकाबला होगा। सनराइजर्स हैदराबाद एलिमिनेटर खेलेगी। प्लेऑफ की चौथी अभी तय नहीं हुई है। इसका फैसला लीग स्टेज के आखिरी मैच में रविवार (24 मई) को होगा।





