IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर BCCI ने ठोका तगड़ा जुर्माना, कप्तान से कहाँ हुई चूक…?

Shreyas Iyer fined: पंजाब किंग्स की जीत श्रेयस अय्यर के लिए खुशी तो लेकर आई. लेकिन, उसके बाद तगड़े जुर्माने को लेकर श्रेयस अय्यर के चेहरे पर मायूसी भी छा गई।

Shreyas Iyer fined: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार को खेला गया मुकाबला काफी रोमांचक रहा. पंजाब ने अंतिम ओवर में गुजरात को शिकस्त दी. मैच में श्रेयस अय्यर ने शानदार कप्तानी की. बल्ले से वह ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बना सके, लेकिन दो छक्कों की मदद से 11 गेंद में 18 रन बनाए. मैच के बाद बीसीसीआई से श्रेयस अय्यर को बड़ा झटका लगा है. आईपीएल कमेटी ने श्रेयस अय्यर पर लाखों का जुर्माना लगाया है.

PBKS के कप्तान Shreyas Iyer पर जुर्माना

दरअसल, आईपीएल द्वारा जारी की गई रिलीज के अनुसार, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर उनकी टीम के स्लो ओवर रेट (Punjab Kings Captain Shreyas Iyer Fined for Maintaining Slow Over Rate vs Gujarat Titans) बनाए रखने की वजह से जुर्माना लगाया गया है।

ये मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। ये टीम का आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत पहला अपराध रहा, जो मिनिमम ओवर रेट अपराधों से जुड़ा है। अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

पंजाब किंग्स ने किया शानदार प्रदर्शन

मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट से जीत दर्ज की। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162/6 का स्कोर बनाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत खराब रही, लेकिन डेब्यू कर रहे कूपर कोनोली ने शानदार पारी खेली। उन्होंने  44 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाकर पंजाब की टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पंजाब की टीम ने पांच गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

ये भी पढ़े- RR vs CSK: वैभव सूर्यवंशी का IPL में धमाका, CSK के गेंदबाजों को जमकर कूटा

Back to top button