KKR vs MI: IPL 2026 में हाई-वोल्टेज मुकाबला आज, KKR के रंग में भंग डालने लिए तैयार MI

IPL 2026 KKR vs MI Aaj Ki Pitch Report: आईपीएल 2026 के 65वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा।

KKR vs MI Aaj Ki Pitch Report: IPL 2026 की प्लेऑफ की रेस से मुंबई इंडियंस पहले से ही बाहर है. वहीं, आखिरी स्पॉट के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की उम्मीद उसकी अपनी जीत के साथ-साथ बाकी टीमों के प्रदर्शन पर भी टिकी हैं. IPL 2026 के 65वें मुकाबले में ये दोनों टीमें आमने-सामने होने जा रही है। प्लेऑफ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच का महत्व केवल सम्मानजनक विदाई का होगा। वहीं, KKR के लिए ये करो या मरो वाला मैच होगा।

एक सीट के लिए पांच दावेदार

अगर पंजाब वह मैच जीत जाता है, तो रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केकेआर का आखिरी लीग मैच महज औपचारिकता रह जाएगा। मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस प्रतियोगिता से बाहर हो चुके हैं।

इससे पांच टीम पंजाब किंग्स (13 अंक), राजस्थान रॉयल्स (12), चेन्नई सुपर किंग्स (12), दिल्ली कैपिटल्स (12) और कोलकाता नाइट राइडर्स (11) बाकी बचे एक प्लेऑफ स्थान हासिल करने की दौड़ में हैं।

KKR का समीकरण बिगाड़ने के लिए तैयार MI

मुंबई इंडियंस (MI) की टीम प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है लेकिन वह केकेआर के समीकरण बिगाड़ने के लिए प्रतिबद्ध होगी। अगर इस मैच में केकेआर हार जाती है, तो अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में लगातार दूसरे सत्र में उसकी टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रहेगी।

श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में खिताब जीतने के एक साल बाद 2025 में केकेआर आठवें स्थान पर रहा था। मुंबई के खिलाफ जीत से भी केकेआर का काम पूरा नहीं होगा। उसका भाग्य अभी भी शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मैच पर निर्भर करेगा।

ये भी पढ़े- IND vs AFG: रोहित-विराट की एंट्री, शुभमन गिल के हाथों में कमान, युवा खिलाड़ियों की लगी लॉटरी

हेड-टू-हेड

ऐतिहासिक रूप से, MI का इस प्रतिद्वंद्विता में दबदबा रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें मुंबई को 25 मैच में जीत मिली है, जबकि कोलकाता ने 11 मैच में जीत हासिल की है. इन दोनों टीमों के बीच इस सीजन खेले गए पिछले मैच में मुंबई ने शनदार जीत दर्ज की थी.

ये भी पढ़े- LSG vs RR: हम एक Fu*#$ing…, हार से झल्लाए ऋषभ पंत ने ऑन कैमरा कहा अपशब्द

Back to top button