Sheetal Devi बनीं पैरावर्ल्ड आर्चरी चैंपियन, तुर्किये की खिलाड़ी को हराकर जीता गोल्‍ड

World Para Archery championship Sheetal Devi: भारतीय तीरंदाज शीतल देवी ने शनिवार को ग्वांगजू में पैरा विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में तुर्किये की विश्व नंबर 1 ओजनूर क्यूर गिर्डी को हराकर गोल्‍ड मेडल जीता।

World Para Archery championship Sheetal Devi: पेरिस पैरालिंपिक की ब्रॉन्ज मेडल विजेता शीतल देवी ने दक्षिण कोरिया में चल रही पैरा तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरी सफलता हासिल की है। 27 सितंबर को उन्होंने एक ही दिन में महिला टीम स्पर्धा में सिल्वर और मिश्रित टीम स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफलता हासिल की। प्रतियोगिता में एकमात्र बिना बाजू वाली तीरंदाज शीतल अपने पैरों और ठुड्डी का इस्तेमाल करके तीर चलाती हैं।

शीतल देवी ने सरिता के साथ मिलकर किया कमाल (World Para Archery championship)

महिला टीम कंपाउंड स्पर्धा के फाइनल में शीतल देवी ने सरिता के साथ मिलकर तुर्की की टीम का सामना किया। यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। अंतिम राउंड तक दोनों टीमें 132-132 की बराबरी पर थीं। सरिता ने पूरे मैच के दौरान लगभग परफेक्ट ’10’ का स्कोर बनाया था, लेकिन अंतिम तीर पर वह चूक गईं और केवल 7 का स्कोर कर सकीं। तुर्की की जोड़ी ओजनुर क्यूर गिर्डी और बर्सा फ़ात्मा उन ने इसका फायदा उठाया और 152-149 के करीबी स्कोर से गोल्ड मेडल जीता। शीतल और सरिता को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

18 साल की शीतल का इस चैंपियनशिप में तीसरा पदक था। इससे पहले उन्होंने टोमन कुमार के साथ मिलकर कंपाउंड स्पर्धा में ग्रेट ब्रिटेन की जोडी ग्रिनहैम और नाथन मैकक्वीन को 152-149 से हराकर मिश्रित टीम कांस्य पदक जीता था।

 

Back to top button