
बर्गर किंग मर्डर केस के तीन आरोपी का एनकाउंटर, दिल्ली पुलिस ने किया ढेर
Burger King Murder Case: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने हरियाणा एसटीएफ के साथ संयुक्त ऑपरेशन में बर्गर किंग हत्याकांड के अपराधी आशीष लालू, विकी छोटा और सनी गुर्जर को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है।
Burger King Murder Case: दिल्ली के बर्गर किंग हत्याकांड मामले में शामिल तीनों आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. पुलिस एनकाउंटर में तीनों वांछित अपराधी आशीष लालू, विकी छोटा और सनी गुर्जर को पुलिस ने मार गिराया है. इनपर आरोप था कि दिल्ली के राजौरी गार्डन में बर्गर किंग में 15 राउंड से ज्यादा फायरिंग कर मर्डर किया था. हरियाणा के सोनीपत के खरखोदा इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीनों मारे गये. यह ऑपरेशन दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और हरियाणा एसटीएफ में मिलकर किया. तीनों अपराधी हिमांशु भाऊ गैंग के थे। एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ सोनीपत के खरखौदा इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि हरियाणा और दिल्ली पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।
सोनीपत में किया एनकाउंटर
जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने सोनीपत में तीनों अपराधियों का एनकाउंटर किया। इस ऑपरेशन में सोनीपत पुलिस की एसटीएफ टीम भी शामिल रही। बताया जा रहा है कि तीनों को पुलिस ने घेर लिया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीनों को गोली लगी। अस्पताल में डॉक्टरों ने आशीष लालू, विकी छोटा और सनी गुर्जर को मृत घोषित कर दिया।
बीते महीने 19 जून को देर रात पश्चिमी दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में अंधाधुंध फायरिंग कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी. हत्या में कथित तौर पर शामिल दो आरोपी भी शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि तीनों हिमांशु भाऊ गिरोह के सदस्य थे. राजौरी गार्डन में बर्गर किंग आउटलेट में गोलीबारी के बाद से ही आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी।





